बुधवार, 04 नवंबर 2026 12:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,660 व्यूज

'एक नई उम्मीद जगी है। ' Hanuman Ansh के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज हुआ शुरू, लिखा इमोशनल पोस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 11:53 AM IST
'एक नई उम्मीद जगी है। ' Hanuman Ansh के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज हुआ शुरू, लिखा इमोशनल पोस्ट

सुनील लोधी की आंखों का इलाज हुआ शुरू (फोटो-इंस्टाग्राम) गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हुआ सीएम मोहन यादव ने उपचार की जिम्मेदारी ली 'हनुमान अंश' गाने से मिली थी उन्हें प्रसिद्धि एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस साल रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के एक गाने ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।

गाने का टाइटल था 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' (Maine Tere Hi Bharose Hanuman) जिसे दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी ने गाया था। इस गाने से सुनील को काफी लोकप्रियता मिली और एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने उनके इलाज की जिम्मेदारी ली। सुनील का इलाज शुरू हो चुका है।

मंगलवार को, गायक ने इंस्टाग्राम पर एक आई क्लिनिक (Eye Clinic) की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उनकी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर सुनील ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हे ईश्वर! आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है। आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है। प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने सुनील के लिए दुआ की है।

इसके अलावा 'बुंदेली दुनिया' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने एक अन्य पोस्ट के जरिए बताया कि सुनील के इलाज की प्रक्रिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू की गई। पोस्ट में लिखा था, 'माननीय मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव जी की इच्छा , आज सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुनील लोधी जी का स्वास्थ्य परीक्षण और आंखों की विस्तृत जांच की गई। ' A post shared by Pankaj Rathore (@pankaj_vrk_production) सुनील लोधी मध्य प्रदेश के सागर के एक छोटे से गांव अगरा के रहने वाले हैं।

शुरुआती दौर से ही सुनील को गाना गाने का शौक था। सुनील जब स्कूल जाते थे तो भजन और गीत गाया करते जहां उनके टीचर और साथी उनसे भजन और गाना सुनने की फरमाइश रखते। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • Jhansi

जन्मदिन पर Tabu का तोहफा, King 100 में बनेंगी 'महंती झांसी रानी'; 28 साल बाद नागार्जुन संग कर रहीं वापसी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

डर के आगे मौत है! भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म Jaani Dushman का एलान; फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में यश पर भी भारी पड़ गया यंग 'रावण'! 16 हजार करोड़ के मालिक के बेटे का हुआ डेब्यू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

90s के 'आशिकों का फेवरेट' है कुमार सानू का 31 साल पुराना गाना, रेडियो पर सुनने के लिए खूब होती थी फरमाइश

मनोरंजन • अखिल भारतीय

25 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, सनी देओल के करियर लिए बनी थी ग्रहण; 22 साल तक नहीं दे पाए थे 'सोलो हिट'

मनोरंजन • Surat

अहान शेट्टी की 'सनकी' में हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री, सनी देलोल की फिल्म में कर चुकी है काम?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में होगा बदलाव? नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2028 तक पोस्टपोन करने की बताई वजह

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल