दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने 38 साल पहले अपनी एक पुरानी फिल्म के गाने के लिए भगवान राम की भूमिका को अदा किया था। मिथुन चक्रवर्ती का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) 38 साल पहले आई थी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त अभिनेता रणबीर कपूर का नाम फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
जिस तरह से रणबीर ने प्रभू श्री राम की भूमिका को पर्दे पर निभाया है, उसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 38 साल पहले वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसके एक गाने में मिथुन ने श्रीराम का किरदार निभाया था।
इसके साथ ही उस गीत को महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी सुरीली आवाज में गाया था। आइए जानते हैं कि वह फिल्म और सॉन्ग कौन सा था। हिंदू धर्म के महाकाव्य रामायण से प्रेरित होकर हिंदी सिनेमा लंबे अरसे से फिल्में और गीत बनाता आ रहा है।
इस मामले में साल 1988 में आई अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म चरणों की सौगंध का नाम भी शामिल होता है, जिसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर कोवेलामुडी बापय्या ने किया था। इस मूवी में एक ऐसा गाना था, जो राम-लीला के मंचन की झलक दिखाई थी और उस सॉन्ग के बोले- एक राम ने रावण को मारा।
(Ek Ravan Ko Raam Ne Mara)। चरणों की सौगंध फिल्म के इस गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। पिछले 38 सालों रामायण के गीत के तौर पर ये गीत खूब सुना जा रहा है और जब भी राम-लीला का उत्सव आता है, तो हर तरफ किशोर दा के इसी सॉन्ग की गूंज सुनने को मिलती है।
एक राम ने रावण को मारा। गाने के कुछ सीन्स में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भगवान राम का लुक अपनाया था और उनकी झलक देखकर हर कोई काफी प्रभावित हुआ था। फिल्म में चरणों की सौगंध में मिथुन दा के अलावा अमृता सिंह, कादर खान, प्रेम चोपड़ा, असरानी और शक्ति कपूर जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था।
दरअसल हिंदी सिनेमा के लीजेंड सिंगर किशोर कुमार का निधन साल 1987 में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उनके कई सारे गाने ऐसे थे, जो मौत के बाद रिलीज किए गए थे। उनमें मिथुन चक्रवर्ती की चरणों की सौगंध का एक राम ने रावण को मारा।
गीत भी शामिल होता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं