बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,173 व्यूज

45 सालों से 'विदाई एंथम' की तरह बज रहा मोहम्मद रफी का भोजपुरी गाना, सुनते ही टपकने लग जाते हैं आंखों से आंसू

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:42 PM IST
45 सालों से 'विदाई एंथम' की तरह बज रहा मोहम्मद रफी का भोजपुरी गाना, सुनते ही टपकने लग जाते हैं आंखों से आंसू

मोहम्मद रफी का 1981 की फिल्म 'धरती मइया' के लिए गाया एक भोजपुरी गाना आज भी विदाई गीत के तौर पर याद किया जाता है। सालों से शादियों में बजता आ रहा है विदाई गीत 45 साल पहले रिलीज हुआ था भावुक विदाई गीत एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा ने हमें कई ऐसे कलाकार दिए हैं जिनकी आवाज किसी 'वक्त' या 'जेनरेशन' की मोहताज नहीं।

उसे जिसने भी सुना वो सीधे उनकी रूह में उतर गई। आज बात करेंगे ऐसी ही एक मखमली और जादुई आवाज के मालिक और सुरों के बेताज बादशाह, मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) की। उन्होंने रोमांटिक,जोशीले, देशभक्ति गीतों, सैड सॉन्ग जैसे अलग-अलग जॉनर के कई गाने गाए हैं।

आज आपको उनके ऐसे ही एक बेहद खास और इमोशनल गीत के बारे में बताएंगे। हम बात कर रहे हैं साल 1981 में आई फिल्म 'धरती मइया' (Dharti Maiya) के गाने 'जल्दी जल्दी चल रे कहाराट (Jaldi Jaldi Chala Re Kahara) की। इस गाने को मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने अपनी आवाज से सजाया था और चित्रगुप्त ने इसका संगीत तैयार किया था।

गाने के बोल लक्ष्मण शाहाबादी ने लिखे थे। इस गाने में दुल्हन की विदाई, दुख और अपनों से दूर होने का दर्द साफ झलकता है। गाने में दुल्हन की डोली और उसे लेकर जाने वाले कहारों की बात की गई है।

यह गीत दुल्हन की विदाई के समय के भावुक पलों और उसकी भावनाओं को दर्शाता है, जिसे आज भी शादियों में याद किया जाता है। इस गाने के बोलों में सिर्फ विदाई का दर्द ही नहीं है, बल्कि दुनो कुल के इज्जत रखीआ' जैसी पंक्तियों के जरिए नववधू को मायके और ससुराल दोनों परिवारों की मान-मर्यादा बनाए रखने की पारंपरिक सीख भी दी गई है।

संगीतकार चित्रगुप्त जो खुद बिहार के सारण जिले से थे ने इस गीत की धुन को पारंपरिक भोजपुरी 'कहरवा' ताल और पालकी ढोने वाले कहारों के लोकगीतों की लय पर तैयार किया था, ताकि डोली उठने का दृश्य बिल्कुल असली लगे। सुनने में ये गीत जितना मीठा लगता है उतना ही इमोशनल इसका शाब्दिक अर्थ है जो आपको अंदर तक झकझोर कर रख देता है।

इस फिल्म का डायरेक्शन कमर नकवी ने किया था। फिल्म में पद्मा खन्ना, गौरी खुराना, राकेश पांडे और कुणाल जैसे कलाकारों ने काम किया था। बता दें कि सिर्फ रफी ही नहीं किशोर कुमार, आशा भोसले और उषा मंगेशकर ने भी इस फिल्म के कई अन्य गानों में अपनी आवाज दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Golden Globe 2027 की रेस में शामिल Ramayana, रणबीर-यश की फिल्म स्पाइडर-मैन और ड्यून 3 को देगी टक्कर!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! Oscar 2027 की दौड़ में पहुंचीं दो फिल्में; 'गोंधल' और 'अंग' लिस्ट में शामिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तीसरी बार पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी, कब रिलीज होगी नई फिल्म Pocket Novel?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं आरुषि निशंक? पूर्व CM की बेटी जिससे जुड़ रहा है चिराग पासवान का नाम, असल मे है ग्लैमर की गुड़िया

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बैंडिट क्वीन के समय देखा सपना, सुशांत संग बनाने की ठानी जिद; क्यों 20 साल बाद भी नहीं बन पाई शेखर कपूर की 'पानी'?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सालों तक अटका था सलमान का ये गीत, Sonu Nigam की आवाज में नहीं हुआ रिलीज; Alka-Udit ने वही गाना गाकर रचा इतिहास

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हमें अपनी फिल्म पर यकीन। ',लक्ष्मण उतरेकर ने Eetha और 'मातृभूमि' के क्लैश पर कह दी ऐसी बात, किसकी होगी जीत?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल