बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,171 व्यूज

बैंडिट क्वीन के समय देखा सपना, सुशांत संग बनाने की ठानी जिद; क्यों 20 साल बाद भी नहीं बन पाई शेखर कपूर की 'पानी'?

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 12:50 PM IST
बैंडिट क्वीन के समय देखा सपना, सुशांत संग बनाने की ठानी जिद; क्यों 20 साल बाद भी नहीं बन पाई शेखर कपूर की 'पानी'?

बैंडिट क्वीन निर्देशक शेखर कपूर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म पानी का दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग बनने वाली थी। सुशांत सिंह राजपूत संग और शेखर कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स) शेखर कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट थी पानी मूवी सुशांत सिंह राजपूत संग के साथ किया था एलान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

9 साल पहले एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान बैंडिट क्वीन निर्देशक शेखर कपूर ने फिल्म पानी (Paani) का एलान किया था। उन्होंने बताया था कि अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग के साथ बनाने जा रहे हैं। लेकिन शेखर की पानी सुशांत सिंह राजपूत Shushant Singh Rajput) के निधन के बाद डिब्बाबंद हो गई और पिछले 32 सालों से निर्देशक का इस मूवी को बनाने का सपना अधूरा रह गया।

आखिर क्यों फिल्म पानी पर ग्रहण लगा, इसको विस्तार से जानते हैं मासूम और मिस्टर इंडिया जैसी हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म बनाने वाले निर्देशक शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने साल 1994 में फिल्म बैंडिट क्वीन को रिलीज किया था। फिल्म पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, लेकिन बाद में भारी विवाद के चलते इस पर बैन लगा दिया गया था।

इस दौरान शेखर के जहन में फिल्म पानी को बनाने का ख्याल और उन्होंने इसकी कहानी को लिखना शुरू किया। ध्यान देनी वाली बात ये है कि पानी की कहानी 2050 के जल संकट पर आधारित एक गंभीर विषय पर बनने वाली थी, जिसमें ये दर्शाया जाना था कि आने वाले समय में पानी की कितनी बड़ी समस्या से देश को गुजरना पड़ेगा।

साल दर साल बीतते चले गए और शेखर को पानी को ट्रैक पर लाने में दिक्कत आने लगी, जिसके चलते उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में देरी होने लगी। साल 2017 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI के 48वें संस्करण के दौरान शेखर कपूर ने पानी फिल्म को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि पानी को लेकर कहानी तैयार कर रहा हूं, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत को जहन में रखकर तैयार किया जा रहा है। कंगना 86 साल की एक वृद्ध महिला का अहम किरदार निभाएंगी, जबकि सुशांत मूवी के लीड एक्टर होंगे। शेखर कपूर ने उस फिल्म समारोह के दौरान आगे बताया था- मैंने पानी के लिए यशराज फिल्म्स (YRF) के मालिक निर्माता आदित्य चोपड़ा संग बात कर ली थी और वह इस मूवी को लेकर सहज थे।

उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और वह (आदित्य चोपड़ा) इसके लिए 25 मिलियन डॉलर खर्च करने के लिए भी तैयार थे। लेकिन बाद में वह किसी कारण से इससे पीछे हट गए और मुझे आदित्य के जाने से काफी दुख हुआ। लेकिन मैंने ये फैसला कर चुका हूं कि इसको सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही बनाया जाएगा।

15 साल से इसके लिए इंतजार हो रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि यशराज फिल्म्स को पानी में सुशांत की कास्टिंग पर संदेह था और इसी वजह से निर्देशक संग उनके मतभेद हुए थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Golden Globe 2027 की रेस में शामिल Ramayana, रणबीर-यश की फिल्म स्पाइडर-मैन और ड्यून 3 को देगी टक्कर!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

45 सालों से 'विदाई एंथम' की तरह बज रहा मोहम्मद रफी का भोजपुरी गाना, सुनते ही टपकने लग जाते हैं आंखों से आंसू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! Oscar 2027 की दौड़ में पहुंचीं दो फिल्में; 'गोंधल' और 'अंग' लिस्ट में शामिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तीसरी बार पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी, कब रिलीज होगी नई फिल्म Pocket Novel?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं आरुषि निशंक? पूर्व CM की बेटी जिससे जुड़ रहा है चिराग पासवान का नाम, असल मे है ग्लैमर की गुड़िया

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सालों तक अटका था सलमान का ये गीत, Sonu Nigam की आवाज में नहीं हुआ रिलीज; Alka-Udit ने वही गाना गाकर रचा इतिहास

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हमें अपनी फिल्म पर यकीन। ',लक्ष्मण उतरेकर ने Eetha और 'मातृभूमि' के क्लैश पर कह दी ऐसी बात, किसकी होगी जीत?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल