भारतीय फिल्में 'गोंधल' और 'अंग' ऑस्कर 2027 की दौड़ में शामिल हो गई हैं। 'गोंधल' इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में नॉमिनेट हुई है। ऑस्कर की रेस में पहुंची मराठी फिल्म गोंधल भारतीय फिल्में गोंधल और अंग ऑस्कर 2027 की दौड़ में गोंधल इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में हुई शामिल अंग ने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में जीता प्लेटफॉर्म अवार्ड एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
'अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' (The Academy of Motion Picture Arts and Sciences) ने 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म', 'एनिमेटेड फीचर फिल्म' और 'डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म' श्रेणियों में विचार के लिए योग्य फिल्मों की घोषणा की है। 'इंटरनेशनल फीचर' श्रेणी की 104 फिल्मों में भारत की 'गोंधल' भी शामिल है।
'डॉक्यूमेंट्री' श्रेणी में 190 फिल्में योग्य हैं, जबकि 'एनिमेटेड फीचर' सूची में 38 फिल्में शामिल हैं। 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' श्रेणी में कुल 104 फिल्में योग्य हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस बीच, फिल्म निर्माता थेजा रियो की फिल्म 'अंग' ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'प्लेटफॉर्म अवार्ड' जीतकर इस दौड़ में अपनी जगह बना ली है।
'द हॉलीवुड रिपोर्टर' की एक रिपोर्ट , अलग-अलग देशों और क्षेत्रों की ओर से 100 फिल्में भेजी गई थीं, जबकि चार अन्य फिल्मों ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में पुरस्कार जीतकर क्वालीफाई किया। रोमानिया की 'फ्योर्ड', जिसने कान फिल्म फेस्टिवल में 'पाल्मे डी'ओर' (Palme d’Or ) जीता था इस सूची का हिस्सा है।
भारत की 'गोंधल' जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की फिल्मों के साथ मुकाबला करेगी। इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में शामिल अन्य फिल्मों में जापान की 'ऑल ऑफ अ सडन', नेपाल की 'एलीफेंट्स इन द फॉग', पोलैंड की 'फादरलैंड', रोमानिया की 'फ्योर्ड', स्पेन की 'ला बोला नेग्रा', फ्रांस की 'मिनोटौर', दक्षिण कोरिया की 'पॉसिबल लव', यूनाइटेड किंगडम की 'रिहर्सल्स फॉर अ रेवोल्यूशन' और पाकिस्तान की 'हैंगिंग बाय अ वायर' शामिल हैं।
एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल होने के बाद, अब 'गोंधल' और 'अंग' दोनों ही वोटिंग के शुरुआती दौर में हिस्सा ले सकती हैं। इसके बाद एकेडमी शॉर्टलिस्ट की घोषणा करेगी, जिसके बाद अंतिम नॉमिनेशन तय किए जाएंगे। ग्रामीण महाराष्ट्र पर आधारित, 'गोंधल' एक ही रात की घटनाओं को दिखाती है।
इसकी कहानी आधी रात को होने वाले पारंपरिक 'गोंधल' अनुष्ठान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म अपनी कहानी के हिस्से के रूप में संगीत, नृत्य, पौराणिक कथाओं और धार्मिक परंपराओं को एक साथ लाती है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं