लक्ष्मण उतरेकर ने 'ईठा' की बॉक्स ऑफिस सफलता पर विश्वास जताया है। इससे पहले सलमान ने श्रद्धा कपूर से मातृभूमि के क्लैश को लेकर माफी मांगी थी। बॉक्स ऑफिस पर ईठा और मातृभूमि का होगा क्लैश लक्ष्मण उतरेकर को अपनी फिल्म ईठा पर पूरा भरोसा सलमान खान ने श्रद्धा कपूर से क्लैश पर मांगी माफी सलमान ने दर्शकों से ईठा देखने की अपील की एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में देखने को मिलेंगी। इसी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश भी होगा जब सलमान खान (Salman Khan) की 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 'ईठा' (Eetha) एक-दूसरे से टकराएंगी। सलमान खान इस मामले में पहले ही बोल चुके हैं और ईठा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतरेकर ने भी क्लैश पर अपनी बात रखी है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मूवी पर पूरा विश्वास है और ईठा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी। ईठा के एक इवेंट से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लक्ष्मण उतरेकर ने इस बारे में बात की। उन्होंने बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात करते हुए कहा, इतने थिएटर्स हैं और इतने सिनेमा हॉल्स हैं कि दोनों फिल्में आराम से चल सकती हैं।
हमें अपनी फिल्म पर इतना यकीन है कि आप सबको ये इतनी पसंद आएगी कि शायद वो भी एक अलग तरह का वर्ल्ड रिकॉर्ड हो सकता है। #Eetha vs #Maatrubhumi: Laxman Utekar is confident of creating history at the box office 🔥 "We are fully confident that Eetha will do well. It will be a world record of its own.
" 👇 https://t. co/RTWrVh7QGu इस बीच, सलमान ने बताया कि जब उन्होंने 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट की घोषणा की थी, तब उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसी तारीख को 'ईठा' भी रिलीज़ हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि श्रद्धा की फिल्म रिलीज़ हो रही है, तो वह उसी दिन अपनी फिल्म नहीं लाते।
सलमान ने श्रद्धा से इसके लिए माफी भी मांगी थी। हैदराबाद में आयोजित एक समिट में बोलते हुए, सुपरस्टार ने कहा, 'मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है। अगर मुझे पता होता, तो मैं 'श्रद्धा' को उस दिन रिलीज नहीं करता।
मैंने उससे बात की, उसे फोन किया। मैंने उसे बचपन से बड़ा होते देखा है। मैंने उससे कहा कि मुझे सच में बहुत अफ़सोस है, मुझे पता नहीं था'।
' उन्होंने दर्शकों से 'ईठा' देखने की अपील भी की और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करके उसे प्रमोट किया। वहीं बात करें ईठा की कहानी कि जो ये एक बॉयोग्राफिकल ड्रामा है जो लावणी कलाकार विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं