साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और अभिनेत्री मालविका मोहनन की जोड़ी तीसरी बार फिल्म पॉकेट नोवल में नजर आएगी। मालविका मोहनन और विजय सेतुपति (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) पॉकेट नोवल में नजर आएंगे विजय और मालविका 8 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहा है डायरेक्टर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे समय से इन दोनों कलाकारों का नाम फिल्म पॉकेट नोवल को चर्चा में बना हुआ है, जिसके लिए एक्ट्रेस मालविका ने डबिंग का काम भी शुरू कर दिया है।
इसके साथ ही विजय और मालविका की एक साथ तीसरी फिल्म पॉकेट नोवल (Pocket Novel) की रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है, जिसके जरिए साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर त्यागराजन कुमारराजा करीब 8 साल वापसी करेंगे। फिल्म पॉकेट नोवल के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर करते हुए, लिखा है- थोड़ी हंसी, थोड़ा ड्रामा और ढेर सारी भावनाएं।
देखिए, त्यागराजन कुमारराजा की फिल्म पॉकेट नोवल के लिए मालविका मोहनन की डबिंग। वीडियो में मालविका माइक के पीछे हेडफोन्स लगाए नजर आ रही हैं, जहां वह अपनी लाइंस पर रिएक्शन करते हुए, और डायरेक्टर त्यागराजन कुमारराजा और टीम के साथ कंट्रोल रूम में मजेदार पल बिताती हुई दिखाई दे रही हैं।
मालविका के अलावा फिल्म पॉकेट नोवल में विजय सेतुपति, राज बी. शेट्टी और किशोर कुमार जी जैसी शानदार कास्ट से सजी फिल्म पॉकेट नोवेल की कहानी और स्क्रीनप्ले को एंड्रयू लुईस ने लिखा है, जबकि जी. वी.
प्रकाश कुमार ने इसका म्यूजिक तैयार किया है। विजय और मालविका की करियर की ये एक साथ तीसरी फिल्म है, इससे पहले ये दोनों कलाकार पेट्टा (2019) और मास्टर (2021) में एक साथ नजर आ चुके हैं। मालूम हो कि पॉकेट नोवल के निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा साल 2019 में आई फिल्म सुपर डीलक्स की फिल्म रिलीज के करीब 8 साल बतौर डायरेक्टर सिनेमा जगत में वापसी कर रहे हैं।
बात की जाए पॉकेट नोवल की रिलीज डेट के बारे में तो इस फिल्म को फिल्म देश भर में मनाए जा रहे पोंगल, संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 14 जनवरी 2027 को यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं