Who Is Arushi Nishank: बॉलीवुड और राजनीति के गलियारों में अभिनेत्री आरुषि निशंक और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नाम की खूब चर्चा हुई थी। साल 2024 में दोनों की एक तस्वीर सामने आने के बाद उनकी शादी की खबरें उड़ने लगी थीं। हालांकि, आरुषि ने हाल ही में इन खबरों को गलत बताया है।
उन्होंने साफ किया कि चिराग उनके अच्छे दोस्त हैं और दोनों की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी हैं आरुषि आरुषि निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। वह अभिनेत्री होने के साथ फिल्म प्रोड्यूसर और कथक डांसर भी हैं।
उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए एक्टिंग और फिल्म प्रोडक्शन में काम किया है। A post shared by News4Nation (@news4nations) साल 2024 में आरुषि चिराग पासवान से मिलने उनके घर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने उन्हें एक किताब भेंट की थी।
दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर अटकलें लगने लगीं। आरुषि ने बताया कि वह सिर्फ चिराग को बधाई देने और किताब देने गई थीं। A post shared by Aarushi Nishank (@arushi.
nishank) आरुषि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्टिंग के अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
उन्हें जुबिन नौटियाल के गाने 'वफा ना रास आई' से भी पहचान मिली थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं