Veer Sahu Prince & Prostitute: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों चर्चा में है। सपना ने अपनी 6 साल की शादी टूटने की खबर कंफर्म की है। वहीं, तलाक की प्रक्रिया के बीच उनके पति वीर साहू की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक लड़की के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
मिस्ट्री गर्ल संग दिखे वीर साहू सपना और वीर की जोड़ी कभी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। दोनों अब अलग हो चुके हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर करेंगे।
सपना की ओर से कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की गई है। A post shared by Veer Sahu (@veersahuofficial) इसी बीच वीर साहू ने अपनी अपकमिंग एलबम Prince & Prostitute का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में वह प्रिंस के लुक में एक अभिनेत्री के साथ दिखाई दे रहे हैं।
दोनों का रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीर की यह एलबम जल्द रिलीज होने वाली है। सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में शादी की थी।
दोनों की शादी काफी निजी तरीके से हुई थी और लंबे समय तक उन्होंने अपनी शादी की बात सार्वजनिक नहीं की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। अब करीब 6 साल बाद सपना ने अपनी शादी टूटने की खबर कंफर्म की है।
बताया जा रहा है कि सपना ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। हालांकि, दोनों बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं