बुधवार, 25 नवंबर 2026 04:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,507 व्यूज

ऑस्कर जीतने की तैयारी में Ramayana! इस कैटेगरी में टॉप-20 फिल्मों की रेस में रणबीर कपूर की फिल्म

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 03:10 PM IST
ऑस्कर जीतने की तैयारी में Ramayana! इस कैटेगरी में टॉप-20 फिल्मों की रेस में रणबीर कपूर की फिल्म

निर्देशक नीतेश तिवारी की फिल्म रामायणम् का नाम ऑस्कर अवॉर्ड 2027 को लेकर खास वजह से चर्चा में बना हुआ है। ऑस्कर में रामायणम् करेगी कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स) इन हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी हिंदी मूवी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाई गलियारे में फिल्म रामायणम् (Ramayana) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

वर्ल्डवाइड अब तक 1700 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली रामायणम् पार्ट-1 का नाम अब ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 की रेस में शामिल होता हुआ दिख रहा है। खबर है कि निर्माता नमिल मल्होत्रा की माइथोलॉकिल फिल्म रामायणम् को 99वें अकादमी पुरस्कार (Oscar Awards 2027) के लिए एक खास कैटेगरी में टॉप-20 फिल्म की लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है।

आइए मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं कुछ दिन पहले भारत की ऑफिशियल एंट्री फिल्म गोंधल के बाद रामायणम् का नाम भी ऑस्कर के लिए भेजे जाने की खबर सामने आई थी। अब वैराइटी इंडिया ये जानकारी सामने आई कि हिंदी फिल्म रामायणम् का नाम अगले साल होने वाले अकादमी पुरस्कार की टॉप-20 लॉन्गलिस्ट फिल्म में शामिल किया गया है, जो 'बेस्ट विज़ुअल इफेक्ट्स' के तौर पर दर्ज हुआ है।

इस कैटेगरी में रणबीर कपूर और यश की रामायणम् पार्ट-1 के अलावा हॉलीवुड सिनेमा के कई बड़ी फिल्मों के नाम मौजूद हैं, जो इस प्रकार हैं- एवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून: पार्ट थ्री, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, द ओडिसी, प्रोजेक्ट हेल मैरी, डिस्क्लोजर डे और गॉडजिला: माइनस जीरो हैं।

इसके अलावा 99वें ऑस्कर पुरस्कार की बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स कैटेगरी में व्हेलफॉल और द शीप डिटेक्टिव्स जैसी छोटी मूवीज को भी जगह मिली है। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या रामायणम् इन सभी फिल्मों का मुकाबला कर पाएगी और ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 के नॉमिनेशन में अपनी जगह पक्की कर पाएगी या नहीं।

आपको बता दें कि दो साल पहले ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 में जापानी फिल्म गॉडजिला: माइनस वन ने बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स कैटेगरी का परचम लहराया था। दरअसल निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् के विजुएल इफेक्ट्स को 8 बार की ऑस्कर विनर वीएफएक्स (VFX) कंपनी DNEG द्वारा तैयार किया है।

अब तक DNEG द्वारा जितने मूवीज के वीएफएक्स को बनाया गया है, उनमें से अधिकतर ने अकादमी पुरस्कार में जीत का परचम लहराया है। इसमें हर कोई अब ये सोच रहा है कि क्या रामायमण् के मामले में भी इस कंपनी का लक काम आएगा या नहीं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Golden Globe 2027 की रेस में शामिल Ramayana, रणबीर-यश की फिल्म स्पाइडर-मैन और ड्यून 3 को देगी टक्कर!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

45 सालों से 'विदाई एंथम' की तरह बज रहा मोहम्मद रफी का भोजपुरी गाना, सुनते ही टपकने लग जाते हैं आंखों से आंसू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! Oscar 2027 की दौड़ में पहुंचीं दो फिल्में; 'गोंधल' और 'अंग' लिस्ट में शामिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तीसरी बार पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी, कब रिलीज होगी नई फिल्म Pocket Novel?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं आरुषि निशंक? पूर्व CM की बेटी जिससे जुड़ रहा है चिराग पासवान का नाम, असल मे है ग्लैमर की गुड़िया

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बैंडिट क्वीन के समय देखा सपना, सुशांत संग बनाने की ठानी जिद; क्यों 20 साल बाद भी नहीं बन पाई शेखर कपूर की 'पानी'?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सालों तक अटका था सलमान का ये गीत, Sonu Nigam की आवाज में नहीं हुआ रिलीज; Alka-Udit ने वही गाना गाकर रचा इतिहास

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल