शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:10 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
देश अखिल भारतीय 18,810 व्यूज

मध्य प्रदेश की लोअर कोर्ट्स में न्यायाधीशों के 384 पद खाली, न्याय व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 07:45 AM IST
मध्य प्रदेश की लोअर कोर्ट्स में न्यायाधीशों के 384 पद खाली, न्याय व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती

मध्य प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में न्यायाधीशों के 384 पद खाली (सांकेतिक तस्वीर) सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी के सर्वाधिक 306 पद खाली - 20. 75 लाख मुकदमे लंबित प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में 20 लाख 75 हजार 550 मामले लंबित हैं जबलपुर। मध्य प्रदेश की अदालतों में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले पक्षकारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मुकदमों का फैसला सुनाने वाले न्यायिक अधिकारियों की उपलब्धता उस अनुपात में नहीं है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में प्रस्तुत जानकारी में यह तथ्य सामने आया। एक सवाल के जवाब में बताया गया कि मध्य प्रदेश की अधीनस्थ न्यायपालिका में कुल 384 पद रिक्त हैं। यह आंकड़ा न्यायिक अधिकारियों की श्रेणियों में विभाजित है।

सरकारी आंकड़ों सिविल जज कनिष्ठ श्रेणी के 306 पद खाली हैं। सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी के 11 और जिला न्यायाधीश संवर्ग के 67 पद रिक्त हैं। कुल रिक्तियों में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी कनिष्ठ श्रेणी की है।

इसका अर्थ है कि न्यायिक व्यवस्था की बुनियादी इकाई में ही मानव संसाधन की सबसे बड़ी कमी है। आम नागरिक के अधिकांश दीवानी और आपराधिक मुकदमों का प्रारंभिक न्यायिक सामना इसी स्तर पर होता है। यह केवल सांकेतिक औसत है, क्योंकि अलग-अलग अदालतों में मुकदमों का वितरण और कार्यभार समान नहीं होता।

फिर भी यह आंकड़ा कार्यभार की गंभीरता को समझने के लिए पर्याप्त है। केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि जिला व अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति संबंधित हाई कोर्ट और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। संविधान के अनुच्छेद 233 और 234 के तहत नियुक्ति प्रक्रिया संचालित होती है।

सुप्रीम कोर्ट ने मलिक मजहर सुल्तान प्रकरण में भर्ती के लिए समयबद्ध प्रक्रिया भी निर्धारित की है। इसके बावजूद रिक्तियों का बढ़ना भर्ती प्रक्रिया की गति और समयबद्ध नियुक्तियों पर सवाल खड़े करता है। अब जरूरत इस बात की है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और राज्य सरकार रिक्त पदों की संवर्गवार स्थिति की समीक्षा कर नियुक्तियों का स्पष्ट कार्यक्रम सामने रखें।

कितने पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, कितने पद पदोन्नति से भरे जाने हैं और चयन प्रक्रिया किस चरण में है, इसका सार्वजनिक विवरण भी सामने आना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि न्याय व्यवस्था की सफलता केवल नए न्यायालय खोलने या मुकदमों के निराकरण के आंकड़े बढ़ाने में नहीं है। असली कसौटी यह है कि आम नागरिक को समय पर न्याय मिले।

इसके लिए अदालतों में पर्याप्त न्यायाधीशों की उपलब्धता पहली शर्त है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

ई20 ईंधन की क्वालिटी पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

देश • अखिल भारतीय

अदाणी समूह ने ताराली प्रोजेक्ट से जुड़े आरोपों को किया खारिज, कहा- प्रस्ताव में दर्ज राशि केवल साइट इंवेस्टीगेशन का खर्च

देश • अखिल भारतीय

दोस्त की कार मांगकर तीर्थयात्रा पर निकले थे युवक, दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर गाड़ी जलकर हुई खाक

देश • अखिल भारतीय

गुजरात: जूनागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 22 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

देश • अखिल भारतीय

ई20 ईंधन की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

देश • अखिल भारतीय

टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 2015 के मुकाबले मौतों में आई 38% की बड़ी कमी

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना का सफल ऑपरेशन, 900 से ज्यादा लोगों को निकाला सुरक्षित

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल