शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 10:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 2,472 व्यूज

टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 2015 के मुकाबले मौतों में आई 38% की बड़ी कमी

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 08:16 PM IST
टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 2015 के मुकाबले मौतों में आई 38% की बड़ी कमी

भारत ने 2015 के बाद से टीबी से होने वाली मौतों में 38% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की है, जो वैश्विक औसत से अधिक है। 2015 से भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38% कमी। दवा-संवेदनशील टीबी मरीजों में 94% इलाज सफलता दर दर्ज की गई।

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तकनीक और सामुदायिक भागीदारी से सफल रहा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में तपेदिक (टीबी) के खिलाफ चल रही लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

वर्ष 2015 के बाद से देश में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह गिरावट वैश्विक स्तर पर दर्ज 35 प्रतिशत की कमी से भी अधिक है। दवा-संवेदनशील टीबी के मरीजों में इलाज की सफलता दर बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2026 में 12 नवंबर को जारी ये आंकड़े बीमारी पर काबू पाने के भारत के प्रयासों को रेखांकित करते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मामलों के मंत्री जेपी नड्डा ने इस रिपोर्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीबी के खिलाफ हमारी लड़ाई राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन चुकी है, जिसे तकनीक, सामुदायिक भागीदारी और मरीज केंद्रित देखभाल से ऊर्जा मिल रही है।

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर इलाज और मरीजों को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए एआइ की मदद से छाती के एक्स-रे की जांच, त्वरित आणविक परीक्षण और सक्रिय टीबी खोज अभियान चलाए जा रहे हैं। नि-क्षय पोषण योजना और नि-क्षय मित्र पहल के जरिये मरीजों को पौष्टिक भोजन और अन्य सहायता भी दी जा रही है।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 7 दिसंबर 2024 से 8 नवंबर 2026 के बीच 25 करोड़ से अधिक लोगों को जांच के दायरे में लाया गया। इस दौरान शुरुआती पहचान के लिए 11 करोड़ से अधिक छाती के एक्स-रे किए गए, जबकि बीमारी की पुष्टि के लिए तीन करोड़ से अधिक न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (एनएएटी) किए गए।

जांच में टीबी के 48. 64 लाख नए मामले सामने आए। इनमें 14.

97 लाख ऐसे मरीज थे, जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। अभियान में बीमारी के हाटस्पाट की पहचान और जोखिम वाले लोगों का पता लगाने के लिए एआइ आधारित उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया। खुशी एआइ चैटबाट और अवतार वीडियोबाट के जरिये लोगों तक टीबी से जुड़ी जानकारी पहुंचाई गई।

सरकार का जोर खासतौर पर कमजोर और दूर-दराज के समुदायों तक जांच व इलाज की सुविधाएं पहुंचाने पर रहा है। टीबी कार्यक्रम की कुल वित्तीय जरूरतों का 96 प्रतिशत हिस्सा घरेलू संसाधनों से पूरा किया जा रहा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना का सफल ऑपरेशन, 900 से ज्यादा लोगों को निकाला सुरक्षित

देश • अखिल भारतीय

भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में 10 करोड़ रुपये का महादान, हैदराबाद के भक्त ने टीटीडी अन्नप्रसादम ट्रस्ट को दिया योगदान

देश • अखिल भारतीय

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश, ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर गिरेगी गाज

देश • अखिल भारतीय

NTA में सुधार की सिफारिशों की अनदेखी, स्थायी भर्ती की जगह फिर प्रतिनियुक्ति का सहारा; जानें क्यों उठ रहे हैं जवाबदेही पर सवाल

देश • अखिल भारतीय

सऊदी अरब के लिए Air India और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 30 नवंबर तक रद, यात्रियों को मिलेगा फुल रिफंड

देश • अखिल भारतीय

असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 7 लोगों की मौत; कई घायल

देश • अखिल भारतीय

भारत के अमीर लोगों की बदल रही पसंद, अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें बनीं 'स्टेटस सिंबल'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल