शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 06:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
देश अखिल भारतीय 9,591 व्यूज

असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 7 लोगों की मौत; कई घायल

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 05:17 PM IST
असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 7 लोगों की मौत; कई घायल

असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर बोकाखाट से नागांव जा रही मिनीबस ट्रक से भिड़ी, कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के काजीरंगा के पास रोंगाजन से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां ट्रक और ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है,जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों , तेज रफ्तार ट्रैवलर के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने समाचार एजेंसी एएनाई को बताया, 'हमें शुरुआती रिपोर्ट मिली है कि इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं और बस से शव निकाले जा रहे हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

' घायलों को इलाज के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। गोलाघाट जिले के जिला आयुक्त बिस्वजीत फुकन ने को बताया कि असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास रोंगाजान इलाके में हुए एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।

घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। अभी और जानकारी का इंतजार है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर काजीरंगा के पास एक नेशनल हाईवे पर लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही एक ट्रैवलर की एक ट्रेलर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ट्रैवलर ऊपरी असम के जोरहाट से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। यह हादसा नेशनल हाईवे 715 पर कोहोरा रेंज में हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन में हुआ। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'आज काजीरंगा में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा आघात लगा है।

इस नुकसान ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है, और जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। कोई भी शब्द उनके दर्द को कम नहीं कर सकता, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है।

हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिले। मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्वयं राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने और शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत मिलने की प्रार्थना करता हूं।

हादसे के कुछ ही मिनटों बाद मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा ने कहा, 'प्रशासन ने मुझे बताया है कि इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। मिनी-बस को हुए नुकसान को देखकर लगता है कि वह बहुत तेज रफ्तार में थी। '।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

भारत के अमीर लोगों की बदल रही पसंद, अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें बनीं 'स्टेटस सिंबल'

देश • अखिल भारतीय

असम के काजीरंगा में ट्रक और बस की टक्कर, 20 लोगों की मौत की आशंका

देश • अखिल भारतीय

7 KFC और 2 Domino's आउटलेट के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड, हैदराबाद में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

देश • अखिल भारतीय

पिता के किडनी ट्रांसप्लांट और नौकरी का झांसा देकर 43 महिलाओं को बनाया शिकार, हैदराबाद में 14 IVF सेंटरों की जांच शुरू

देश • अखिल भारतीय

नकली दवाओं की निगरानी पर राज्यों की लापरवाही, 'सुगम लैब्स पोर्टल' पर 16 में से सिर्फ 5 राज्यों ने पूरी की प्रक्रिया

देश • अखिल भारतीय

टीएमसी नेता जहांगीर खान को राहत, मकान पर बुलडोजर कार्रवाई पर कलकत्ता हाई कोर्ट की रोक

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में उग्रवादियों ने 2 कारों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो महिलाओं समेत 4 की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल