शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 05:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 6,868 व्यूज

7 KFC और 2 Domino's आउटलेट के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड, हैदराबाद में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 04:00 PM IST
7 KFC और 2 Domino's आउटलेट के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड, हैदराबाद में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग 'TG SAFE' ने फास्ट-फूड आउटलेट्स और रेस्तरां में छापेमारी की है। KFC और Domino's के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड किए गए। हैदराबाद में KFC और Domino's के आउटलेट पर छापेमारी (प्रतीकात्मक फोटो) खाद्य सुरक्षा विभाग ने हैदराबाद में फास्ट-फूड आउटलेट्स पर की छापेमारी।

7 KFC और 2 Domino's सहित 17 आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित। किचन में कॉकरोच, चूहों की बीट और एक्सपायर्ड खाना मिला। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद।

हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग 'TG SAFE' ने फास्ट-फूड आउटलेट्स और रेस्तरां में छापेमारी की है। उन्होंने KFC और Domino’s के 26 आउटलेट्स की जांच की। TG SAFE ने छापेमारी के बाद 7 KFC और 2 Domino’s आउटलेट के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।

इन जगहों पर कई कमियां पाई गईं। किचन में कॉकरोच और एक्सपायर्ड खाना मिला, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने मियापुर, चारमीनार, बंजारा हिल्स, सिंधी कॉलोनी, मूसा रामबाग, शिल्पा कला वेदिका, इनऑर्बिट मॉल स्थित KFC आउटलेट्स और सरथ सिटी मॉल, इनऑर्बिट मॉल स्थित Domino’s आउटलेट्स को लाइसेंस निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

इन जगहों पर KFC और डोमिनोज के इन आउटलेट्स में कई कमियां पाई गईं। यहां के किचन में कॉकरोच का होना, चूहों की बीट मिलना, एक्सपायर हो चुका खाना और खाना पकाने के इस्तेमाल किए गए तेल को साफ करने के लिए बिना अनुमति के रसायनों का उपयोग। अधिकारियों ने 52 किलो सिंथेटिक मैग्नीशियम सिलिकेट भी जब्त किया और खाने के 20 सैंपल लिए।

जिन आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उन्हें तुरंत अपना कामकाज बंद करने का निर्देश दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अन्य अभियान में 'बिरयानी बाय किलो', 'कुलचा कल्चर' और 'ITC आशीर्वाद सोल क्रिएशन्स' सहित 8 अन्य भोजनालयों के लाइसेंस भी फूड सेफ्टी के नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित कर दिए गए।

TG SAFE ने इन आउटलेट्स को तुरंत अपना कामकाज बंद करने को कहा है। स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) से भी कहा जाएगा कि वे इन निलंबित शाखाओं को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दें, जब तक कि उनके लाइसेंस बहाल नहीं हो जाते। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

भारत के अमीर लोगों की बदल रही पसंद, अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें बनीं 'स्टेटस सिंबल'

देश • अखिल भारतीय

असम के काजीरंगा में ट्रक और बस की टक्कर, 20 लोगों की मौत की आशंका

देश • अखिल भारतीय

पिता के किडनी ट्रांसप्लांट और नौकरी का झांसा देकर 43 महिलाओं को बनाया शिकार, हैदराबाद में 14 IVF सेंटरों की जांच शुरू

देश • अखिल भारतीय

नकली दवाओं की निगरानी पर राज्यों की लापरवाही, 'सुगम लैब्स पोर्टल' पर 16 में से सिर्फ 5 राज्यों ने पूरी की प्रक्रिया

देश • अखिल भारतीय

टीएमसी नेता जहांगीर खान को राहत, मकान पर बुलडोजर कार्रवाई पर कलकत्ता हाई कोर्ट की रोक

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में उग्रवादियों ने 2 कारों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो महिलाओं समेत 4 की मौत

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, खुद भी की सवारी; देखें रूट और स्टेशनों की लिस्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल