हैदराबाद में 14 आईवीएफ सेंटरों की जांच जारी है। 43 महिलाओं को झांसा देकर अंडाणु दान के लिए तैयार किया। एजेंटों ने नौकरी और मदद का लालच देकर शोषण किया।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में आईवीएफ सेंटरों की जांच की जा रही है। मलकाजगिरी में आईवीएफ सेंटर में इंटरस्टेट रैकेट को लेकर जांच हो रही है।
हैदराबाद के 14 आईवीएफ सेंटर जांच के घेरे में है। इस बीच, पुलिस जांच में हैरान वाले खुलासे किया है। इन केंद्रों में काम करने वाली 43 महिलाओं को झांसा देकर अंडाणु देने के लिए तैयार किया गया है।
कोलकाता की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पिता की किडनी ट्रांसप्लांट में मदद का भरोसा देकर यहां लाया गया था। महिला का दावा है कि उसे अंडाणु अवैध तरीके बेचने की जानकारी नहीं थी। महाराष्ट्र की 25 साल की महिला ने कहा कि हादसे के बाद से पति बिस्तर पर है।
उसे एक महीने के काम के लिए 30 हजार रुपये और खाना देने का लालच दिया गया था। कोलकाता की 30 साल की महिला ने बताया कि बेटी के लिए पैसे कमाना चाहती थी। वहीं, यूपी की महिला ने कहा गरीबी से तंग परिवार आत्महत्या करने की सोच रहा था।
तभी एजेंट ने 30 हजार रु. लेकर अस्पताल में नौकरी दिलाने का वादा किया। बता दें कि इससे पहले भी हरियाणा सहिता यूपी के प्रयागराज से इस तरह की खबरें मिली है।
महिलाओं को लालच या उनकी मजबूरी का गलत फायदा उठाकर दलाल आईवीएफ सेंटर ले जाते हैं और फिर डोनर को ये दिया जाता है। प्रयागराज में गलत तरीके से किशोरी के अंडाणु निकालने के मामले में आइवीएफ सेंटर के कई डॉक्टर और कर्मचारी जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस की रडार पर आने के बाद से इन पर कभी भी गाज गिर सकती है।
एजेंट के बयान पर पुलिस आइवीएफ सेंटर से जुड़े लोगों जांच कर रही है। सबूत मिलने पर उन्हें कानून के दायरे में लाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीएमसी नेता जहांगीर खान को राहत, मकान पर बुलडोजर कार्रवाई पर कलकत्ता हाई कोर्ट की रोक देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं