शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 05:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 8,424 व्यूज

भारत के अमीर लोगों की बदल रही पसंद, अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें बनीं 'स्टेटस सिंबल'

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 04:57 PM IST
भारत के अमीर लोगों की बदल रही पसंद, अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें बनीं 'स्टेटस सिंबल'

भारत के अमीर अब महंगी कारों से हटकर अंटार्कटिका जैसी अनोखी और महंगी यात्राओं पर लाखों खर्च कर रहे हैं। अंटार्कटिका की बर्फीली झीलों का आनंद ले रहे अमीर लोग (फोटो-रॉयटर्स) अमीर भारतीय अब अनोखे और महंगे अनुभवों पर खर्च कर रहे हैं। अंटार्कटिका की दो हफ्ते की यात्रा पर 45 लाख रुपये।

बर्फीली झीलों पर सुपरकार चलाना नया लग्जरी अनुभव। डिजिटल डेस्क, अंटार्कटिका। भारत के अमीर लोगों की पसंद बदल रही है।

महंगी कारें, डिजाइनर घड़ियां और ब्रांडेड कपड़े अब अमीरी दिखाने के लिए काफी नहीं हैं। देश के अमीर लोग अब ऐसी जगहों पर लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं, जहां पर जाना आम लोगों के लिए नामुमकिन जैसा है। देश के कुछ लोग जहां अंटार्कटिका के बर्फीले इलाकों को देखने जा रहे हैं, कुछ फिनलैंड के जंगलों में बने प्राइवेट रिट्रीट (निजी आवासों) में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं।

वहीं कुछ लोग विदेशों में जाकर बर्फ से ढकी झीलों पर सुपरकारें चला रहे हैं और आसमान में 'नॉर्दर्न लाइट्स' का नजारा देख रहे हैं। देशी के अमीरों की अमीरी दिखाने का एक नया स्टैंडर्ड सेट हो गया है। कोई व्यक्ति कितना खास और अनोखा अनुभव ले सकता है, इस बात को दिखाने की होड़ लगी है।

ट्रैवल कंपनियों के मुताबिर, कई अमीर परिवार दुनिया की मशहूर जगहों पर पहले ही जा चुके हैं। अब वे ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां बहुत कम लोग पहुंच पाते हैं और ऐसे अनुभवों की तलाश में हैं जो जीवन भर याद रहें। अमीर भारतीयों के बीच अंटार्कटिका तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

वहां की दो हफ्ते की यात्रा पर प्रति व्यक्ति 40 से 45 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इन यात्राओं के दौरान, पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़, विशाल ग्लेशियर और बर्फीले समुद्र को बहुत करीब से देख सकते हैं। कुछ लोग पेरू में प्राचीन इंका सभ्यता से जुड़ी जगहों को देखने जा रहे हैं, तो कुछ चिली के अंगूर के बागों (वाइनयार्ड्स) में शेफ के साथ खास भोजन का आनंद ले रहे हैं।

पोर्श (Porsche) और लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) जैसी लग्जरी कार कंपनियां ग्राहकों को जमी हुई झीलों और खास तौर पर तैयार किए गए ट्रैकों पर सुपरकार चलाने का मौका दे रही हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 7 लोगों की मौत; कई घायल

देश • अखिल भारतीय

असम के काजीरंगा में ट्रक और बस की टक्कर, 20 लोगों की मौत की आशंका

देश • अखिल भारतीय

7 KFC और 2 Domino's आउटलेट के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड, हैदराबाद में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

देश • अखिल भारतीय

पिता के किडनी ट्रांसप्लांट और नौकरी का झांसा देकर 43 महिलाओं को बनाया शिकार, हैदराबाद में 14 IVF सेंटरों की जांच शुरू

देश • अखिल भारतीय

नकली दवाओं की निगरानी पर राज्यों की लापरवाही, 'सुगम लैब्स पोर्टल' पर 16 में से सिर्फ 5 राज्यों ने पूरी की प्रक्रिया

देश • अखिल भारतीय

टीएमसी नेता जहांगीर खान को राहत, मकान पर बुलडोजर कार्रवाई पर कलकत्ता हाई कोर्ट की रोक

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में उग्रवादियों ने 2 कारों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो महिलाओं समेत 4 की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल