शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 04:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
देश अखिल भारतीय 4,534 व्यूज

मणिपुर में उग्रवादियों ने 2 कारों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो महिलाओं समेत 4 की मौत

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 03:19 PM IST
मणिपुर में उग्रवादियों ने 2 कारों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो महिलाओं समेत 4 की मौत

उखरुल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर की गोलीबारी। गोलीबारी में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर मौत। यह घटना मणिपुर के जारी जातीय संघर्ष के बीच हुई।

मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने ये जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंफाल-उखरुल रोड पर 'न्यू हेवन' इलाके में हुई, जब हथियारबंद उग्रवादियों ने दो चार-पहिया वाहनों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि दोनों कारों में सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों की विंडशील्ड पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

इससे पहले कांगपोकपी के तापहोउ कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेजंग के पास के इलाके में दो विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस दौरान 42 वर्षीय एक कुकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो पुरुष घायल हो गए। मणिपुर में, मई 2023 में घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं इस संघर्ष में 49 लोग लापता और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नागा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टीएमसी नेता जहांगीर खान को राहत, मकान पर बुलडोजर कार्रवाई पर कलकत्ता हाई कोर्ट की रोक

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, खुद भी की सवारी; देखें रूट और स्टेशनों की लिस्ट

देश • अखिल भारतीय

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का भारत में विमान सेवाओं पर असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

देश • अखिल भारतीय

'अब स्थिर है सर्वर', सर्वर ठप होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने बहाल की सेवाएं

देश • Bhopal

भोपाल में 10 महीने में बढ़ गए 23,188 मतदाता, राजधानी में संख्या हुई 17.68 लाख

देश • अखिल भारतीय

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं हो गई ठप, हजारों लोगों को आउटलुक खोलने में हुई परेशानी; OpenAI भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक 18 नवंबर को होने की संभावना, महिलाओं और युवाओं से जुड़ी विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल