माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी के कारण भारत में एयरलाइन सेवाओं पर असर पड़ा है, खासकर दिल्ली में। स्पाइसजेट ने दिल्ली से अपनी तीन उड़ानें रद कर दीं। माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का भारतीय उड़ानों पर भी असर।
(फाइल फोटो। ) माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से भारत में एयरलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं। स्पाइसजेट ने दिल्ली से तीन उड़ानें रद कीं, दो में देरी।
यात्रियों को अपनी उड़ान स्थिति जांचने की सलाह दी गई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज का असर भारत में एयरलाइन सेवाओं पर दिखने लगा है।
स्पाइसजेट ने दिल्ली से अपनी तीन उड़ानें रद कर दी हैं। अन्य एयरलाइनों में अभी तक ऐसी कोई समस्या नहीं आई है, लेकिन उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों का स्टेटस पहले ही चेक कर लें। माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी की वजह से स्पाइसजेट ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से जाने वाली तीन उड़ानें रद कर दीं।
इनमें दिल्ली से पुणे, दिल्ली से लेह और दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। वहीं, स्पाइसजेट की दो उड़ानें दिल्ली से दरभंगा और दिल्ली से मुंबई देरी से चलीं। इस बीच एअर इंडिया ने कहा है कि वह माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर बारीकी से नजर रख रही है और उसकी उड़ान सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
एयरलाइन ने यह भी बताया कि उसके संचार माध्यम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों के ईमेल बिना किसी रुकावट के मिलते रहें, इसके लिए ईमेल ट्रैफिक को अस्थायी रूप से दूसरे रास्ते (रीरूट) पर भेज दिया गया है। साथ ही, कंपनी ने कहा कि वह अपने तय 24 घंटे के समय-सीमा के भीतर ही ईमेल का जवाब दे रही है।
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज को देखते हुए इंडिगो और अकासा एयर ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें उड़ान से जुड़ी जानकारी और अपडेट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है। दिल्ली हवाई अड्डे ने भी यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं