शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 05:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश Indore 13,715 व्यूज

स्वच्छ सर्वेक्षण में बदला अंकों का गणित: वाटर प्लस और गारबेज फ्री सर्वे होते तो इंदौर को मिलते पूरे 100 फीसदी अंक

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 03:21 AM IST
स्वच्छ सर्वेक्षण में बदला अंकों का गणित: वाटर प्लस और गारबेज फ्री सर्वे होते तो इंदौर को मिलते पूरे 100 फीसदी अंक

वाटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी सर्वे होते तो इंदौर को मिल सकते थे शत-प्रतिशत अंक वाटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी सर्वे होते तो इंदौर को मिल सकते थे शत-प्रतिशत अंक इस बार 12500 नहीं, 10500 अंकों का हुआ था स्वच्छ सर्वेक्षण इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार इंदौर के पिछड़ने को लेकर अब चिंतन का दौर शुरू हो गया है।

जिस शहर ने स्वच्छता में नंबर वन की पहचान बनाई, वह यदि पिछड़ा है तो इसके कुछ कारण हैं। बताया गया कि स्वच्छ सर्वे 12500 अंकों का होना था, लेकिन ऐन वक्त पर इसमें बदलाव करते हुए इसे 10500 का कर दिया गया। वाटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी सर्वे के दो हजार अंक निर्धारित थे, लेकिन ये दोनों सर्वे करवाए ही नहीं जा सके।

ये दोनों सर्वे होते तो इंदौर को इनमें शत प्रतिशत अंक मिलने का अनुमान था। इंदौर के पिछड़ने के जो कारण सामने आ रहे हैं, उनके बारे में बताया गया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में दस्तावेजीकरण के साथ-साथ नवाचार का महत्व होता है, लेकिन पिछले कुछ समय से इंदौर शहर में कोई नवाचार नहीं हुआ।

इसी तरह विजिबल क्लीननेस (दृश्यमान स्वच्छता) श्रेणी में भी शहर पिछड़ा। सर्वे टीम ने जब इंदौर में दिखाई देने वाली स्वच्छता का आकलन किया तो वे औचक निरीक्षण पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान कई क्षेत्रों में सड़कों पर कचरा पड़ा था।

स्वच्छता जन-जागरूकता में भी इंदौर का प्रदर्शन कमजोर रहा। वहीं, प्रयुक्त जल प्रबंधन को लेकर इंदौर में अब भी बहुत काम करने की संभावना महसूस की जा रही है। कारण यह कि प्रयुक्त जल को फिलहाल बगीचों, निर्माण में शत प्रतिशत इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक 18 नवंबर को होने की संभावना, महिलाओं और युवाओं से जुड़ी विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

देश • अखिल भारतीय

केरलम में ई 20 पेट्रोल में गड़बड़ी पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, सीएम सतीशन की सख्त चेतावनी

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में एक महिला की मौत; कूकी संगठन ने किया 48 घंटे के बंद का आह्वान

देश • अखिल भारतीय

'अजीत पवार के निधन के साथ खत्म हो गई थी बात', NCP के गुटों के विलय की संभावना को सुप्रिया सुले ने किया खारिज

देश • अखिल भारतीय

गुवाहाटी में पेट्रोल पंप बंद होने से गहराया ईंधन संकट, मेघालय में तेल लेने के लिए दिखी गाड़ियों की भारी भीड़

देश • अखिल भारतीय

बिजली क्षेत्र में 6 साल में 50 लाख करोड़ के निवेश से पहले CAG का बड़ा एक्शन, 39 डिस्कॉम और 5 विभागों का विशेष ऑडिट शुरू

देश • अखिल भारतीय

UAE तट के पास तेल टैंकर पर हमले के बाद सभी 19 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी जानकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल