ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता में कथित गड़बड़ियों को लेकर वाहन चालकों की बढ़ती चिंताओं के बीच केरलम सरकार ने राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर जांच तेज कर दी है। केरलम में ई 20 पेट्रोल में गड़बड़ी पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई (फाइल फोटो) ई20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है ईंधन में अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के होगी कार्रवाई तिरुअनंतपुरम।
ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता में कथित गड़बड़ियों को लेकर वाहन चालकों की बढ़ती चिंताओं के बीच केरलम सरकार ने राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर जांच तेज कर दी है। मुख्यमंत्री वी. डी.
सतीशन ने गुरुवार को कहा कि ईंधन में अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री , नागरिक आपूर्ति विभाग ने तिरुअनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर जिलों के नौ पेट्रोल पंपों से ईंधन के नमूने एकत्र किए हैं। इनकी जांच के जरिए पेट्रोल में इथेनॉल की निर्धारित मात्रा और ईंधन की समग्र गुणवत्ता का पता लगाया जाएगा।
जांच रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर आने की उम्मीद है। सतीशन ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि जांच का दायरा बढ़ाकर राज्य के अन्य पेट्रोल पंपों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण ईंधन की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है।
गौरतलब है कि ई20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनाल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। केंद्र सरकार का इथेनाल मिश्रण कार्यक्रम कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं