शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 05:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 12,159 व्यूज

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में एक महिला की मौत; कूकी संगठन ने किया 48 घंटे के बंद का आह्वान

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 02:45 AM IST
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में एक महिला की मौत; कूकी संगठन ने किया 48 घंटे के बंद का आह्वान

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में एक महिला की मौत (फोटो- एक्स) मणिपुर में गोलीबारी में कुकी महिला की मौत हुई है चूड़चंदपुर जिले में 10 फीट लंबा रॉकेट, चार मोर्टार बरामद खेत में काम कर रही थी महिला, दो युवक घायल कूकी संगठन ने किया 48 घंटे के बंद का आह्वान ।

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गुरुवार को संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन ने सरकार से जिले से सभी सुरक्षाबलों को हटाने की मांग की है।

उसका आरोप है कि सुरक्षाबल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहे हैं। अधिकारियों , प्रतिद्वंद्वी विद्रोही गुटों के बीच गोलीबारी सुबह करीब 11 बजे कांगपोकपी जिले के ताफौ कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेंगजांग के पास शुरू हुई। इस दौरान गोली लगने से ताफौ कुकी गांव की महिला के.

चोंगलोई की मौत हो गई। वह खेत में काम कर रही तभी उसे गोली लगी। गोलीबारी में एस.

डेविड चोंगलोई और लामखोचोन चोंगलोई घायल हुए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। इलाके में सीआरपीएफ, बीएसएफ और असम राइफल्स के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

मामले में जांच शुरू कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षाबलों ने सेनापति जिले के पास के ताफौ गांव में भी तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय लोगों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं, ने सुरक्षाबलों को गांव की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश की।

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में ताफौ कुकी गांव के दो युवक 28 अक्टूबर को लापता हो गए थे। उनके शव एक नवंबर को पड़ोसी सेनापति जिले में मिले थे। इस मामले में कुकी संगठन कमेटी आन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) पहले से प्रदर्शन कर रहा है।

संगठन की मांग है कि ताफौ कुकी गांव को सेनापति के बजाय कांगपोकपी जिला पुलिस के अधिकार क्षेत्र में रखा जाए। राज्य सरकार इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने पर विचार कर रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक 18 नवंबर को होने की संभावना, महिलाओं और युवाओं से जुड़ी विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

देश • अखिल भारतीय

केरलम में ई 20 पेट्रोल में गड़बड़ी पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, सीएम सतीशन की सख्त चेतावनी

देश • Indore

स्वच्छ सर्वेक्षण में बदला अंकों का गणित: वाटर प्लस और गारबेज फ्री सर्वे होते तो इंदौर को मिलते पूरे 100 फीसदी अंक

देश • अखिल भारतीय

'अजीत पवार के निधन के साथ खत्म हो गई थी बात', NCP के गुटों के विलय की संभावना को सुप्रिया सुले ने किया खारिज

देश • अखिल भारतीय

गुवाहाटी में पेट्रोल पंप बंद होने से गहराया ईंधन संकट, मेघालय में तेल लेने के लिए दिखी गाड़ियों की भारी भीड़

देश • अखिल भारतीय

बिजली क्षेत्र में 6 साल में 50 लाख करोड़ के निवेश से पहले CAG का बड़ा एक्शन, 39 डिस्कॉम और 5 विभागों का विशेष ऑडिट शुरू

देश • अखिल भारतीय

UAE तट के पास तेल टैंकर पर हमले के बाद सभी 19 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी जानकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल