शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 03:58 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
देश अखिल भारतीय 3,367 व्यूज

पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, खुद भी की सवारी; देखें रूट और स्टेशनों की लिस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 02:42 PM IST
पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, खुद भी की सवारी; देखें रूट और स्टेशनों की लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया, जो कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक जाएगी। पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन (फोटो-) पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया। कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

3,470 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह लाइन। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 नवंबर को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी के साथ इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी नजर आए। प्रधानमंत्री ने सीएम डीके शिवकुमार का हाथ पकड़कर मेट्रो के हरी झंडी दिखाई। बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक जाएगी।

इस रूट को करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। बेंगलुरु मेट्रो में पिंक लाइन के शुरू होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे लोगों को इस रूट पर रोजाना आने-जाने में आसानी भी होगी और यात्रा के समय के भी कम होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस उद्घाटन समारोह के मौके पर साथ-साथ नजर आए। पीएम मोदी और कर्नाटक के सीएम ने पहले टिकट काउंटर से मेट्रो का टिकट लिया और साथ में ही मेट्रो में सफर किया। मेट्रो में सफर के दौरान प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री साथ में बात करते नजर आए।

प्रधानमंत्री ने मेट्रो की सभी सेवाओं को खुद इस्तेमाल करके देखा। मेट्रो का यह एलिवेटेड (ऊपर बना) सेक्शन छह स्टेशनों को जोड़ेगा। इस मेट्रो रूट के शुरू होने के साथ ही, बेंगलुरु का चालू मेट्रो नेटवर्क पहली बार 100 किलोमीटर से अधिक का हो गया है।

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन: रूट और स्टेशन।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टीएमसी नेता जहांगीर खान को राहत, मकान पर बुलडोजर कार्रवाई पर कलकत्ता हाई कोर्ट की रोक

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में उग्रवादियों ने 2 कारों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो महिलाओं समेत 4 की मौत

देश • अखिल भारतीय

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का भारत में विमान सेवाओं पर असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

देश • अखिल भारतीय

'अब स्थिर है सर्वर', सर्वर ठप होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने बहाल की सेवाएं

देश • Bhopal

भोपाल में 10 महीने में बढ़ गए 23,188 मतदाता, राजधानी में संख्या हुई 17.68 लाख

देश • अखिल भारतीय

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं हो गई ठप, हजारों लोगों को आउटलुक खोलने में हुई परेशानी; OpenAI भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक 18 नवंबर को होने की संभावना, महिलाओं और युवाओं से जुड़ी विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल