शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 09:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 1,928 व्यूज

'अब स्थिर है सर्वर', सर्वर ठप होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने बहाल की सेवाएं

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 08:22 AM IST
'अब स्थिर है सर्वर', सर्वर ठप होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने बहाल की सेवाएं

माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, टीम्स और कंपनी के अन्य ऐप्स में गुरुवार को हजारों उपयोगकर्ताओं के लिए पांच घंटे से ज्यादा समय तक व्यवधान रहा। माइक्रोसॉफ्ट की सेवा घंटों तक ठप रही (फोटो- रॉयटर) कंपनी ने बताया कि बहाल किए गए सर्वर अब तक स्थिर हैं। कंपनी ने पहले बताया था कि कई सर्वर अप्रत्याशित रूप से बंद हो गए रॉयटर, नई दिल्ली।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं को बहाल करना शुरू कर दिया है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट की प्रमुख सेवाओं माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक, टीम्स और कंपनी के अन्य ऐप्स में गुरुवार को हजारों उपयोगकर्ताओं के लिए पांच घंटे से ज्यादा समय तक व्यवधान रहा। इस आउटेज का असर ओपनएआई और एंथ्रोपिक की एआई सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले माइक्रोसॉफ्ट कनेक्टर्स पर भी पड़ा।

कंपनी ने बताया कि प्रभावित सर्वर में से कुछ को वापस चालू कर दिया गया है और वे अभी तक ठीक से काम कर रहे हैं। साथ ही, रुकावट को कम करने के लिए ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर भेजा जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक अपडेट में कहा, "हम प्रभावित सर्वर के एक हिस्से को वापस चालू कर रहे हैं और वे अभी तक स्थिर हैं।

" भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े चार बजे तक माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह प्रभावित सर्वरों को फिर से सेवा में लाने का प्रयास कर रहा है। सीमित रिकवरी दिख रही थी और उपयोगकर्ता धीरे-धीरे दोबारा कनेक्ट हो रहे थे। कंपनी ने आगे बताया कि ट्रैफिक और कनेक्शन को दूसरे रास्तों पर भेजने के बाद कुछ हद तक सुधार देखा गया है।

कंपनी ने यह भी कहा कि बाकी प्रभावित सर्वर को वापस ऑनलाइन लाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने चेतावनी दी कि जिन सर्वर को वापस चालू किया गया है, उन पर फिर से ट्रैफिक आने पर वे दोबारा काम करना बंद कर सकते हैं। डाउनडिटेक्टर , आउटलुक संबंधी शिकायतें भारतीय समयानुसार रात करीब 11:30 बजे पर 1,38,058 के शिखर पर पहुंच गई थीं, जो शाम तक घटकर करीब 34,490 रह गईं।

कंपनी ने पहले बताया था कि कई सर्वर अप्रत्याशित रूप से अनुपलब्ध हो गए थे। इसका कारण बढ़ा हुआ लोड था, न कि ट्रैफिक में वृद्धि। माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि हम माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं, खासकर एक्सचेंज ऑनलाइन में उपयोगकर्ताओं को हो रही समस्याओं की रिपोर्टों से अवगत हैं और जांच कर रहे हैं।

कंपनी ने बताया कि बहाल किए गए सर्वर अब तक स्थिर हैं। जहां संभव हो ट्रैफिक वैकल्पिक मार्गों पर शिफ्ट किया जा रहा है और बाकी प्रभावित सर्वरों को ऑनलाइन लाने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Bhopal

भोपाल में 10 महीने में बढ़ गए 23,188 मतदाता, राजधानी में संख्या हुई 17.68 लाख

देश • अखिल भारतीय

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं हो गई ठप, हजारों लोगों को आउटलुक खोलने में हुई परेशानी; OpenAI भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक 18 नवंबर को होने की संभावना, महिलाओं और युवाओं से जुड़ी विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

देश • अखिल भारतीय

केरलम में ई 20 पेट्रोल में गड़बड़ी पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, सीएम सतीशन की सख्त चेतावनी

देश • Indore

स्वच्छ सर्वेक्षण में बदला अंकों का गणित: वाटर प्लस और गारबेज फ्री सर्वे होते तो इंदौर को मिलते पूरे 100 फीसदी अंक

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में एक महिला की मौत; कूकी संगठन ने किया 48 घंटे के बंद का आह्वान

देश • अखिल भारतीय

'अजीत पवार के निधन के साथ खत्म हो गई थी बात', NCP के गुटों के विलय की संभावना को सुप्रिया सुले ने किया खारिज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल