शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 10:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 18,927 व्यूज

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश, ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर गिरेगी गाज

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 08:56 PM IST
137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश, ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर गिरेगी गाज

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 नान-शेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों और ट्रेड मार्जिन की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। 137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश एनपीपीए ने 137 कैंसररोधी दवाओं की कीमतों पर निगरानी बढ़ाई।

अधिक कीमत वसूलने वालों पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई। संशोधित मूल्य सूची 'फार्मा सही दाम' ऐप पर उपलब्ध है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 नान-शेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन के युक्तिकरण की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने अधिक कीमत वसूलने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। रसायन एवं उर्वरक विभाग के अधीन काम करने वाले प्राधिकरण ने राज्य औषधि नियंत्रकों (एसडीसी) से 16 नवंबर तक कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतें 9 नवंबर, 2026 से लागू हुईं। इससे पहले 17 अक्टूबर, 2026 को जारी राजपत्र आदेश के तहत 137 नान-शेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित किया गया था। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि 11 नवंबर तक दवा कंपनियों से मिली जानकारियों के आधार पर संशोधित मूल्य सूचियां एनपीपीए की वेबसाइट और ‘फार्मा सही दाम’ एप व पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं।

सभी निर्माताओं, स्टाकिस्टों, डीलरों, खुदरा विक्रेताओं, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को संशोधित कीमतों का पालन करने और अपने परिसरों व वेबसाइटों पर ताजा मूल्य सूचियां प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। अधिक कीमत वसूलने, दवाओं की कमी या उपलब्ध न होने से जुड़ी शिकायतें ‘फार्मा सही दाम’ एप या पोर्टल, एनपीपीए हेल्पलाइन (1800-111-255) या monitoring-nppa@gov.

in पर ईमेल के जरिये दर्ज कराई जा सकती हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 2015 के मुकाबले मौतों में आई 38% की बड़ी कमी

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना का सफल ऑपरेशन, 900 से ज्यादा लोगों को निकाला सुरक्षित

देश • अखिल भारतीय

भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में 10 करोड़ रुपये का महादान, हैदराबाद के भक्त ने टीटीडी अन्नप्रसादम ट्रस्ट को दिया योगदान

देश • अखिल भारतीय

NTA में सुधार की सिफारिशों की अनदेखी, स्थायी भर्ती की जगह फिर प्रतिनियुक्ति का सहारा; जानें क्यों उठ रहे हैं जवाबदेही पर सवाल

देश • अखिल भारतीय

सऊदी अरब के लिए Air India और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 30 नवंबर तक रद, यात्रियों को मिलेगा फुल रिफंड

देश • अखिल भारतीय

असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 7 लोगों की मौत; कई घायल

देश • अखिल भारतीय

भारत के अमीर लोगों की बदल रही पसंद, अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें बनीं 'स्टेटस सिंबल'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल