शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 10:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 18,538 व्यूज

NTA में सुधार की सिफारिशों की अनदेखी, स्थायी भर्ती की जगह फिर प्रतिनियुक्ति का सहारा; जानें क्यों उठ रहे हैं जवाबदेही पर सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 09:05 PM IST
NTA में सुधार की सिफारिशों की अनदेखी, स्थायी भर्ती की जगह फिर प्रतिनियुक्ति का सहारा; जानें क्यों उठ रहे हैं जवाबदेही पर सवाल

पेपर लीक की घटनाओं के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में स्थायी कैडर बनाने की सिफारिशों को नजरअंदाज किया गया है। एनटीए ने स्थायी कैडर की सिफारिशों को नजरअंदाज किया। एनटीए ने स्थायी कैडर की सिफारिशों को नजरअंदाज किया।

13 महत्वपूर्ण पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे। प्रतिनियुक्ति से जवाबदेही और अनुभव की कमी का खतरा। पेपर लीक की घटनाओं के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई सुझाव दिए गए।

डॉ. राधाकृष्णन समिति से लेकर संसदीय समिति तक ने एजेंसी में स्थायी कैडर बनाने की सिफारिश की थी, ताकि कामकाज में जवाबदेही और निरंतरता सुनिश्चित हो सके। लेकिन इन सुझावों के बावजूद एनटीए ने नियमित नियुक्तियों के बजाय प्रतिनियुक्ति का रास्ता चुना है।

एनटीए ने निदेशक और संयुक्त निदेशक समेत 13 महत्वपूर्ण पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं। एनटीए ने इस दौरान इच्छुक लोगों से निर्धारित प्रारूप में एक दिसंबर तक आवेदन करने को कहा है।

इस दौरान जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए है, उनमें निदेशक स्तर के सात, संयुक्त निदेशक स्तर के तीन, उप निदेशक स्तर के एक, रिसर्च साइंटिस्ट सी स्तर के एक व वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक (एकाउंट) स्तर के एक पद शामिल है। वैसे भी एनटीए में मौजूदा समय में कुल 39 स्थाई पद सृजित है।

जिसमें से अभी करीब 23 पद भरे हुए है, यह सभी पद प्रतिनियुक्ति से ही भरे गए है। ऐसे में एनटीए में पूरा अमला अभी भी या तो प्रतिनियुक्ति है या फिर संविदा पर है। हालांकि इन 13 पदों के भर जाने के बाद एनटीए में लगभग सारे पद भर जाएंगे।

दोनों समितियों से एनटीए से प्रतिनियुक्ति या संविदा की जगह अपना स्थाई कैडर सृजित करने का सुझाव इसलिए भी दिया था, क्योंकि प्रतिनियुक्ति या संविदा पर आने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों की अवधि दो से तीन साल तक ही होती है। साथ ही इनमें जो लोग आते है, उन्हें परीक्षाओं से जुड़ा कोई अनुभव भी नही होता है।

वहीं संविदा या प्रतिनियुक्ति पर आने वाले कर्मचारियों पर कोई दबाव भी नहीं रहता है, क्योंकि वह जानते है कि वह कुछ साल के लिए ही यहां है। समितियों ने इसकी जगह स्थाई कैडर सृजित करके उच्च शिक्षित ऐसे प्रोफेशनल्स की भर्ती का सुझाव दिया है, जो परीक्षाओं को विश्वसनीय तरीके से कराने में सक्षम हो।

गौरतलब है कि इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ के राधाकृष्णन ने एनटीए में सुधार को लेकर अपनी रिपोर्ट 21 अक्टूबर 2024 को दी थी। जबकि संसदीय समिति ने 9 अक्टूबर 2026 को अपनी 382 वीं रिपोर्ट पेश करते हुए ये सिफारिशें की थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 2015 के मुकाबले मौतों में आई 38% की बड़ी कमी

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना का सफल ऑपरेशन, 900 से ज्यादा लोगों को निकाला सुरक्षित

देश • अखिल भारतीय

भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में 10 करोड़ रुपये का महादान, हैदराबाद के भक्त ने टीटीडी अन्नप्रसादम ट्रस्ट को दिया योगदान

देश • अखिल भारतीय

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश, ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर गिरेगी गाज

देश • अखिल भारतीय

सऊदी अरब के लिए Air India और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 30 नवंबर तक रद, यात्रियों को मिलेगा फुल रिफंड

देश • अखिल भारतीय

असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 7 लोगों की मौत; कई घायल

देश • अखिल भारतीय

भारत के अमीर लोगों की बदल रही पसंद, अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें बनीं 'स्टेटस सिंबल'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल