शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 10:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 2,083 व्यूज

सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना का सफल ऑपरेशन, 900 से ज्यादा लोगों को निकाला सुरक्षित

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 08:16 PM IST
सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना का सफल ऑपरेशन, 900 से ज्यादा लोगों को निकाला सुरक्षित

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण फंसे 900 से अधिक स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला। बर्फ से ढकी सड़कें साफ करते हुए सेना के जवान (सेना) भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम में 900 से अधिक लोगों को बचाया। भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिली।

त्रिशक्ति कोर ने 300 से अधिक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की। डिजिटल डेस्क, गंगटोक। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण फंसे 900 से अधिक स्थानीय नागरिक और पर्यटकों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला।

त्रिशक्ति कोर की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों ने दुर्गम परिस्थितियों में बचाव अभियान चलाकर फंसे लोगों को राहत पहुंचाई। इस दौरान 300 से अधिक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई, जिनमें 250 पर्यटक वाहन शामिल थे। सेना की इस पहल से पूर्वी सिक्किम में फंसे सैकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

सेना की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग रास्ते में फंस गए थे। ऐसी स्थिति में त्रिशक्ति कोर के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सहायता की।

बचाव अभियान के दौरान सेना के शिविरों में फंसे लोगों के लिए चिकित्सा सहायता, गर्म आश्रय और भोजन की व्यवस्था की गई। प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवानों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 2015 के मुकाबले मौतों में आई 38% की बड़ी कमी

देश • अखिल भारतीय

भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में 10 करोड़ रुपये का महादान, हैदराबाद के भक्त ने टीटीडी अन्नप्रसादम ट्रस्ट को दिया योगदान

देश • अखिल भारतीय

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश, ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर गिरेगी गाज

देश • अखिल भारतीय

NTA में सुधार की सिफारिशों की अनदेखी, स्थायी भर्ती की जगह फिर प्रतिनियुक्ति का सहारा; जानें क्यों उठ रहे हैं जवाबदेही पर सवाल

देश • अखिल भारतीय

सऊदी अरब के लिए Air India और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 30 नवंबर तक रद, यात्रियों को मिलेगा फुल रिफंड

देश • अखिल भारतीय

असम के काजीरंगा में ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर, 7 लोगों की मौत; कई घायल

देश • अखिल भारतीय

भारत के अमीर लोगों की बदल रही पसंद, अंटार्कटिका की बर्फीली झीलें बनीं 'स्टेटस सिंबल'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल