शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:10 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
देश अखिल भारतीय 19,588 व्यूज

ई20 ईंधन की क्वालिटी पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 06:55 AM IST
ई20 ईंधन की क्वालिटी पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

बीपीसीएल ने कहा कि 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी नमूने मानकों पर खरे बीपीसीएल ने कहा कि 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी नमूने मानकों पर खरे ई20 पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच बीपीसीएल की सफाई ।

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी 893 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा निर्धारित 19 से 21 प्रतिशत के मानक के भीतर पाई गई है। कंपनी ने यह सफाई ई20 पेट्रोल में एथेनाल की मात्रा को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच दी है।

कंपनी , तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सेंटर फार हाई टेक्नोलाजी (सीएचटी) के समन्वय से यह गुणवत्ता निगरानी जांच की थी। इसमें बीपीसीएल ने 280 नमूनों का परीक्षण किया। यह स्पष्टीकरण कर्नाटक में कंपनी के एक पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किए गए एथेनॉल पृथक्करण परीक्षण की प्रसारित तस्वीर के बाद आया है।

बीपीसीएल ने बताया कि जांच प्रक्रिया में 100 मिलीलीटर ई20 पेट्रोल में 30 मिलीलीटर पानी मिलाया जाता है, जिससे एथेनॉल और पेट्रोल की परतें अलग होती हैं। शुरुआत में मिश्रण का धुंधला या दूधिया दिखाई देना सामान्य है। दोनों परतों को पूरी तरह अलग होने में कुछ समय लगता है।

कंपनी , प्रसारित तस्वीर परीक्षण पूरा होने से पहले साझा की गई थी, इसलिए उसमें अंतिम परिणाम के बजाय प्रक्रिया का शुरुआती चरण दिखाई दे रहा था। संबंधित अधिकारी ने गलतफहमी की आशंका के चलते पोस्ट हटा दी थी। जांच में संबंधित नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

बीपीसीएल ने कहा कि उसके पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले ई20 ईंधन की गुणवत्ता की निगरानी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के आइएस 17021 मानकों की जाती है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से ईंधन की गुणवत्ता को लेकर केवल प्रमाणित जांच प्रक्रियाओं पर भरोसा करने की अपील की। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश की लोअर कोर्ट्स में न्यायाधीशों के 384 पद खाली, न्याय व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती

देश • अखिल भारतीय

अदाणी समूह ने ताराली प्रोजेक्ट से जुड़े आरोपों को किया खारिज, कहा- प्रस्ताव में दर्ज राशि केवल साइट इंवेस्टीगेशन का खर्च

देश • अखिल भारतीय

दोस्त की कार मांगकर तीर्थयात्रा पर निकले थे युवक, दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर गाड़ी जलकर हुई खाक

देश • अखिल भारतीय

गुजरात: जूनागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 22 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

देश • अखिल भारतीय

ई20 ईंधन की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

देश • अखिल भारतीय

टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 2015 के मुकाबले मौतों में आई 38% की बड़ी कमी

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना का सफल ऑपरेशन, 900 से ज्यादा लोगों को निकाला सुरक्षित

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल