रविवार, 08 नवंबर 2026 06:49 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 4,306 व्यूज

39 साल पहले जुगाड़ से बना था Ramayan का आइकॉनिक 'जटायु सीन', VFX के बिना रामानंद सागर ने किया था चमत्कार

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 06:28 PM IST
39 साल पहले जुगाड़ से बना था Ramayan का आइकॉनिक 'जटायु सीन', VFX के बिना रामानंद सागर ने किया था चमत्कार

39 साल पहले दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) में जटायु कौन बना था और कैसे हवा में उड़कर उसने रावण से युद्ध किया था, जानिए इसके पीछे का जुगाड़। दूरदर्शन की रामायण में जुगाड़ से बना जटायु। फोटो क्रेडिट- एक्स एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) में सबसे ज्यादा चर्चा जटायु सीन (Jatayu Scene) की हो रही है। फिल्म में जिस तरह से रावण (Ravana) और जटायु की लड़ाई को दिखाया गया है, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस सीन के लिए VFX की खूब तारीफ हो रही है।

मगर क्या आपको पता है कि 39 साल पहले दूरदर्शन पर आई रामायण (Ramayan) में जटायु-रावण सीन के लिए किसी VFX या फिर कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज (CGI) का इस्तेमाल नहीं किया गया था। रामानंद सागर ने इस सीन को एक जुगाड़ के साथ बनाया था। भले ही नितेश तिवारी की रामायणम् में जटायु को VFX से तैयार किया गया और बैकग्राउंड में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी आवाज दी, लेकिन रामानंद सागर ने 1987 में आई रामायण में जटायु की भूमिका एक जाने-माने अभिनेता ने निभाई थी।

फिल्म में कौन जटायु बना था और जटायु को कैसे उड़ाया जाता था, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। 1987 में दूरदर्शन पर आई रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। शो में भगवान राम की भूमिका में अरुण गोविल नजर आए थे, वहीं माता सीता की भूमिका दीपिका चिखलिया ने निभाई थी।

श्रीराम कथा में जटायु का अहम किरदार था। इस किरदार को पर्दे पर जीने वाले अभिनेता सुनील वर्मा (Sunil Verma) थे जिन्होंने शो में कई और किरदार निभाए थे। सुनील वर्मा को जटायु का कॉस्ट्यूम पहनाया जाता था।

इस कॉस्ट्यूम के पीछे एक कड़ी मेहनत लगती थी। जटायु का कॉस्ट्यूम न केवल भारी था, बल्कि कॉस्ट्यूम पहनने से पहले उनके हाथों को बांध दिया जाता था। अब आप सोच रहे होंगे कि उस वक्त सीजीआई और वीएफएक्स की कमी में मेकर्स ने जटायु को उड़ाया और रावण के साथ युद्ध कैसे कराया?

आपको बता दें कि जटायु को शो में उड़ाने के पीछे का जुगाड़ एक हुक था। जी हां, हुक की वजह से जटायु को उड़ाया गया और रावण से लड़ाया गया। यह सीन बहुत ही मुश्किल था।

हालांकि, रामानंद सागर ने इस सीन को इतनी खूबसूरती से बनाया कि दर्शक इस जुगाड़ से इंप्रेस हो गए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'उसको पता नहीं है। ',Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'रामायण' बनाने का था भूत सवार, घर बेचने को तैयार था निर्देशक; पौराणिक शो ने छोटे पर्दे को दिलाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेरी बहन-पत्नी को लोगों ने। ', बिग बॉस से निकलने के बाद Aasif Khan का छलका दर्द; फैमिली को मिल रही थी धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल