रविवार, 08 नवंबर 2026 06:48 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 4,695 व्यूज

Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 01:47 PM IST
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी

रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise and Fall 2) के विजेता को ट्रॉफी के साथ लाखों की प्राइज मनी दी गई है। राइज एंड फॉल 2 के विनर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल 2 के विनर शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने दी 35 लाख की प्राइज मनी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise and Fall 2) का ग्रैंड फिनाले हो गया है। शो के विजेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) बने हैं जिन्होंने ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों की प्राइज मनी भी अपने नाम की है। राइज एंड फॉल सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर को हुआ।

इस बार विजेता बनने की रेस में कुल 6 फाइनलिस्ट थे, जिसमें शहजाद, प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati), करण पटेल, स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और निहारिका तिवारी शामिल थे। टॉप 2 फाइनलिस्ट में पॉलिटिशियन शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी थे।

हालांकि, शो की ट्रॉफी मास्टरमाइंड कहे जाने वाले शहजाद पूनावाला ने अपने नाम की है। शो के होस्ट वीरेन्द्र सहवाग ने विनर की अनाउंसमेंट की। उन्होंने शानदार ट्रॉफी के साथ-साथ 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती है।

फर्स्ट रनर-अप प्रियंका बनीं। वहीं, शो के दूसरे रनर-अप गौतम गुलाटी रहे। शो जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने अपनी खुशी शेयर की है।

उन्होंने कहा, "राइज एंड फॉल सीजन 2 जीतना एक ऐसा अहसास है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह सफर आसान नहीं था, टावर की ऊंचाइयों से लेकर बेसमेंट की अनिश्चितताओं तक मुझे लगातार खुद को ढालना पड़ा और आगे बढ़ते रहना पड़ा, भले ही चीजें मेरे हक में न हों। " शहजाद ने आगे कहा, "कई बार मन में शक भी पैदा हुआ, लेकिन अंदर ही अंदर मुझे हमेशा यकीन था कि मैं जीत सकता हूं।

आज ट्रॉफी के साथ यहां खड़ा होना, उसी यकीन के सच होने जैसा है। यह जीत इस बात का सबूत है कि दृढ़ संकल्प और हिम्मत से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। मुझे अपने हर फैसले पर गर्व है और उतार-चढ़ाव के दौरान मैं जैसा इंसान बना रहा, उस पर भी मुझे नाज है।

" शहजाद पूनावाला ने शो के मेकर्स प्राइम वीडियो के MX प्लेयर और बनिजे एशिया (Banijay Asia) को भी धन्यवाद किया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पहले जुगाड़ से बना था Ramayan का आइकॉनिक 'जटायु सीन', VFX के बिना रामानंद सागर ने किया था चमत्कार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'उसको पता नहीं है। ',Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'रामायण' बनाने का था भूत सवार, घर बेचने को तैयार था निर्देशक; पौराणिक शो ने छोटे पर्दे को दिलाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेरी बहन-पत्नी को लोगों ने। ', बिग बॉस से निकलने के बाद Aasif Khan का छलका दर्द; फैमिली को मिल रही थी धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल