गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:43 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 3,958 व्यूज

Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 08:02 PM IST
Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स

5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई रणबीर कपूर स्टारर रामायणम् (Ramayana) में वो पांच खास बातें जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगी। रामायणम् देखने के पांच कारण। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया रामायणम् में दिखाए गए हैं 5 अलग और अहम सीन्स जटायु और रावण के सीन की हो रही है खूब तारीफ नितेश तिवारी ने किया है रामायणम् का निर्देशन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

9 साल के इंतजार के बाद नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की पौराणिक फिल्म रामायणम् (Ramayana) का पहला पार्ट सिनेमाघरों में आ गया है। चाहे टीवी शोज हों या फिर फिल्में। भगवान श्रीराम की गाथा कई बार दिखाई जा चुकी है, लेकिन नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ की रामायण में ऐसा क्या खास है जो लोग सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए जाएं?

यह एक बड़ा सवाल था, जिसका जवाब अब लोगों को मिल गया है। रणबीर कपूर की रामायणम् को लेकर काफी बज बना हुआ था। 5 नवंबर 2026 को लंबे इंतजार के बाद रामायणम् का पहला भाग सिनेमाघरों में आया।

दर्शकों ने देखा और इसकी खूब सराहना हो रही है। दर्शकों को फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन्स देखने को मिले जिसे पहले पर्दे पर इतने डिटेल में नहीं दिखाया गया। इस आर्टिकल में हम आपको रामायण पार्ट 1 से जुड़ी पांच खास बातें बताने जा रहे हैं जो रामायणम् को श्रीराम की गाथा पर बनी अन्य फिल्मों और सीरीज से अलग बनाती हैं।

रामानंद सागर की रामायण हो या फिर अन्य पौराणिक फिल्में। उसमें हम रावण की शक्तियों और उसके दशानन से रावण बनने का जिक्र देखते हैं, लेकिन नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में रावण की कहानी को उसके जन्म से दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि असुर कुल में जन्मा रावण अपनी मां कैकसी और नाना सुमाली के साथ लंका में धरती के नीचे रहने पर मजबूर हो जाता है।

बाद में अपने कुल का कल्याण करने के लिए वह ब्रह्मा जी का तप करता है और वरदान मांगता है कि उसे सिर्फ मनुष्य ही मार सकता है। वरदान पाकर वह तीनों लोकों पर राज करने लगता है। पहले पार्ट में रावण की जर्नी दिखाई गई है जो पहले कभी इतने विस्तार से देखने को नहीं मिली है।

अब दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि भगवान राम और रावण कैसे आमना-सामना करेंगे। रावण का किरदार यश ने निभाया है। रामायण में हमेशा ही शूर्पणखा का जिक्र होता है क्योंकि वह महागाथा का अहम किरदार रहीं।

उन्हीं की वजह से राम और रावण का युद्ध होता है। हालांकि, इसकी कहानी कहां से शुरू होती है, इसकी चर्चा बहुत कम होती है। दरअसल, रावण ने शूर्पणखा के पति विद्युतजीवा का वध कर दिया था।

रावण और विद्युतजीवा के बीच लड़ाई हुई थी जिसके भले ही पहले कभी ज्यादा विस्तार से नहीं बताया गया, लेकिन रामायणम् इसकी झलक है। विद्युतजीवा का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी ड्रामा ने भारत में मचाई धूम, आइडल पति बन छाए Abu Bakr, यूजर्स बोले- 'हमारे पास अजय देवगन है'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पिता को याद करके भावुक हुए Ramayana के 'हनुमान', धर्मेंद्र के फार्महाउस से Sunny Deol ने शेयर किया वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

प्रेग्नेंट पत्नी धनाश्री को युजवेंद्र चहल ने किया था चीट? RJ महवश इस एक बयान से मचा बवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bhojpuri Gana: भरे बाजार में खेसारी लाल यादव संग इस हसीना ने लगाए ठुमके, हो गई दीवानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Lata Mangeshkar ने गाया था सदाबहार मराठी गीत, 70 सालों से घरों में हर सुबह फेस्टिवल पर बजता है गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लता मंगेशकर का 54 साल पुराना गाना, फिल्म बनने में लगे 14 साल; आज भी बरकरार है वही जादू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana Public Review: हिट-फ्लॉप या। AI विजुअल के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल