पाकिस्तानी शो की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें अबू बाकर का किरदार देखने के बाद लोगों ने उसकी तुलना अजय देवगन से की। भारत में खूब पसंद किया गया पाकिस्तानी किरदार अबू बाकर/ फोटो- इंस्टाग्राम पाकिस्तानी ड्रामा को भारत में मिल रहा है प्यार अबू बाकर के किरदार ने जीता ऑडियंस का दिल लोगों ने सोशल मीडिया पर क्यों अजय देवगन से की तुलना?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इंटरनेट के इस दौर में हर चीज ग्लोबल हो जाती है। सितारों के स्टेटमेंट हो या फिर मूवीज और सीरियल्स के सीन, सोशल मीडिया पर चीजें वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
लोग यूट्यूब और कई OTT प्लेटफॉर्म के जरिए सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड अपनी फेवरेट सीरीज और फिल्में बस चंद मिनटों में देख लेते हैं। अब हाल ही में एक पाकिस्तानी शो की क्लिप तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें अबू बारकर के किरदार को बॉर्डर पार भारत में भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है।
हालांकि, इस बीच ही अजय देवगन के नाम से लोगों ने पड़ोसी मुल्क के एक्टर्स की खिंचाई भी कर दी है। कौन सा है पाकिस्तानी शो, जो भारत में मचा रहा है खूब धूम, नीचे पढ़ें डिटेल्स। Youtube पर इस वक्त एक पाकिस्तानी शो काफी ट्रेंड कर रहा है।
जिसका टाइटल है 'डर ए निजात', जो उर्दू ड्रामा सीरीज है। इस शो में अभिनेता शहरयार मुनव्वर ने अबू बारकर का किरदार निभाया है। दुर-ए-फिशां सलीम ने जर्याब हबीब और नामीर नवाज खान ने जामिल हुसैन की भूमिका अदा की है।
यह पाकिस्तानी ड्रामा दिलचस्प कहानी और अपने ट्विस्ट के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। डर ए निजात में जो किरदार दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है, वह अबू बारकर का है। हालांकि, कई भारतीय फैंस ने उन्हें 90 के दौर के अजय देवगन की फिल्म की याद दिला दी।
दरअसल, पाकिस्तानी ड्रामे में अबू बारकर को एक आइडल हसबैंड के रूप में दिखाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बॉर्डर पार एक्टर का किरदार कुछ वैसा ही है, जैसा साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में अजय देवगन का था। अजय ने संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के पति वनराज का किरदार निभाया था, जो एक आइडल हसबैंड होता है।
A post shared by Imtiyaz Khan (@imti3385) हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों के किरदार अलग है। एक यूजर ने लिखा, "भारत के पास अपना अबू बारकर है। " दूसरे यूजर ने लिखा, "बिल्कुल भी सिमिलर नहीं है दोनों कहानियां।
सलमान, जामिल नहीं है। " एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमें हर चीज पर दावा नहीं करना चाहिए, अबू बारकर का किरदार ओरिजिनल था। " देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं