गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 18,079 व्यूज

प्रेग्नेंट पत्नी धनाश्री को युजवेंद्र चहल ने किया था चीट? RJ महवश इस एक बयान से मचा बवाल

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 07:29 PM IST
प्रेग्नेंट पत्नी धनाश्री को युजवेंद्र चहल ने किया था चीट? RJ महवश इस एक बयान से मचा बवाल

RJ Mahvash's Viral Podcast Clip: RJ महवश का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इस बार उनके बयान को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से जोड़कर देखा जा रहा है। वीडियो में महवश एक ऐसे शख्स की बात करती हैं, जिसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था।

लेकिन इंटरव्यू का पूरा हिस्सा देखने पर कहानी कुछ और नजर आती है। क्या है पूरा मामला? पिंकविला को दिए इंटरव्यू में RJ महवश कहती हैं कि एक शख्स ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था, जिसके बाद उसका तलाक हो गया।

उन्होंने यह भी कहा कि धोखा देने वाला इंसान हमेशा धोखेबाज रहता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे युजवेंद्र चहल से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, इंटरव्यू के दूसरे हिस्से में महवश ने बताया कि वह जिस शख्स की बात कर रही थीं, उससे उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

उस समय वह 19 साल की थीं और अलीगढ़ में रहती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वह शख्स अलीगढ़ का रहने वाला था। वहीं, युजवेंद्र चहल हरियाणा से हैं।

ऐसे में इंटरव्यू के पूरे हिस्से को देखे बिना उनके नाम को इस मामले से जोड़ना सही नहीं है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन डांस क्लास के जरिए हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी।

One viral clip, and the internet dragged Yuzvendra Chahal into someone else's love story! RJ Mahvash was talking about her own ex-boyfriend, who allegedly cheated on his pregnant wife later. But social media connected the dots to Chahal and Dhanashree Verma without any evidence.

Internet detectives need to watch the full podcast before passing their verdicts! 😅 https://t. co/nYyhN8yqSO फरवरी 2025 में दोनों ने मुंबई की फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की याचिका दाखिल की। कुछ हफ्तों बाद कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी।

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में धनश्री से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया था। कुब्रा सैत ने उनसे पूछा कि उन्हें कब लगा कि उनका रिश्ता आगे नहीं चल सकता। इस पर धनश्री ने कहा, "पहले साल।

दूसरे महीने में ही पकड़ लिया था। " उनके इस बयान के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फिलहाल, RJ महवश के वायरल इंटरव्यू से यह साबित नहीं होता कि वह युजवेंद्र चहल के बारे में बात कर रही थीं।

इसलिए अधूरी क्लिप देखकर किसी का नाम जोड़ना सही नहीं होगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी ड्रामा ने भारत में मचाई धूम, आइडल पति बन छाए Abu Bakr, यूजर्स बोले- 'हमारे पास अजय देवगन है'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पिता को याद करके भावुक हुए Ramayana के 'हनुमान', धर्मेंद्र के फार्महाउस से Sunny Deol ने शेयर किया वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bhojpuri Gana: भरे बाजार में खेसारी लाल यादव संग इस हसीना ने लगाए ठुमके, हो गई दीवानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Lata Mangeshkar ने गाया था सदाबहार मराठी गीत, 70 सालों से घरों में हर सुबह फेस्टिवल पर बजता है गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लता मंगेशकर का 54 साल पुराना गाना, फिल्म बनने में लगे 14 साल; आज भी बरकरार है वही जादू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana Public Review: हिट-फ्लॉप या। AI विजुअल के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल