लता मंगेशकर ने दीवाली के मौके पर गाया था मराठी गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम 70 साल पहले लता मंगेशकर ने दीवाली पर गाया था ये गीत आज भी घर-घर में फेस्टिवल पर खूब बजता है गीत मराठी भाषा में लता मंगेशकर ने सबसे पॉपुलर गानों में से एक एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लता मंगेशकर ने फैंस को एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए हैं।
दिल उदास हो, पार्टी हो या कोई भी फेस्टिवल हो, सुर सम्राज्ञी ने हप मूड के लिए गाने गाए। अपने पूरे करियर में लता मंगेशकर ने अलग-अलग भाषाओं में 6 से 7 हजार के आसपास गाने गाए हैं। 70 साल पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने शुभ दीवाली के मौके पर एक ऐसा गीत गाया था, जिसे लोगों ने बहुत ही पसंद किया था।
मराठी भाषा में गाया उनका ये गीत आज भी इस खास फेस्टिवल के मौके पर हर घर में गूंजता है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) की आवाज में दीवाली के गाए जिस कल्ट मराठी गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे है, वह साल 1 दिसंबर 1956 में रिलीज किया गया था। इस गीत के बोल हैं 'आली दिवाळी मंगलदायी'।
स्वतंत्रता दिवस के बाद लता मंगेशकर की आवाज में मराठी भाषा में गाये ये दीवाली के फेवरेट गानों में से एक है। जहां स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने फेस्टिवल पर हर महाराष्ट्रीयन के घर बजने वाले मराठी गाने को आवाज दी थी, तो वहीं इसका संगीत दत्ता डावजेकर ने दिया था। उन्होंने ने ही इस गाने के लिरिक्स भी लिखे थे।
लता दीदी का ये गीत किसी फिल्म का नहीं, बल्कि सुमधुर गीते एल्बम का हिस्सा है। आज भी महाराष्ट्र में दीवाली की सुबह 'आली दिवाळी मंगलदायी' (Aali Diwali Mangaldai Song) के बिना बिल्कुल अधूरी है। यह उनके भाव गीतों में से एक है।
लता मंगेशकर ने मराठी में कई गाने गाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही मराठी गानों से की थी। जब सुर सम्राज्ञी महज 13 साल की थीं तो उन्होंने नाचू या गडे, खेळू सारी मणी हौस भारी गाना रिकॉर्ड किया था।
इसके बाद उन्होंने नटली चैत्राची नवलाई, मोगरा फुलला , तिन्ही सांजा सखे मिळाल्या, माझे राणी माझे गाणे जैसे कई मराठी गाने गाए। खास बात ये है कि उन्होंने मराठी में लोकगीत से लेकर भावपूर्ण और फिल्मी गीत तीनों तरह के गाने गाए हैं। जिनमें से कई गानों का संगीत उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दिया।
वह हिंदी के साथ-साथ मराठी की संगीत की दुनिया का भी एक बड़ा नाम थीं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं