रविवार, 15 नवंबर 2026 11:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 4,338 व्यूज

530 उड़ानें रद, 430 डिले। अमेरिका में आज भी जारी रहेगा हवाई संकट

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 07:53 AM IST
530 उड़ानें रद, 430 डिले। अमेरिका में आज भी जारी रहेगा हवाई संकट

अमेरिका में एटीसी फेल होने से एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट प्रभावित हुई। उस वक्त फ्लाइट प्रशांत महासागर के ऊपर थी जब अमेरिका ने 'ग्राउंड स्टॉप' का आदेश दिया। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल होने से उड़ानें प्रभावित हुईं।

एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट मंजिल से कुछ दूर थी। प्रशांत महासागर के ऊपर था विमान, फिर भी समय पर उतरा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल होने का असर भारत की कुछ फ्लाइट्स पर भी पड़ा। ताजा हालात के मुताबिक पूरे अमेरिका में हवाई यात्रा में आ रही रुकावटें रविवार तक जारी रहने की संभावना है। FAA प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि रविवार देर शाम तक उड़ानों का तय समय चलने की उम्मीद कम है।

कामकाज को स्थिर करने और इस व्यापक रुकावट के लिए जिम्मेदार तकनीकी समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रही है। एविएशन ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटअवेयर' के मुताबिक शनिवार शाम 6:45 बजे ET (2345 GMT) तक, पूरे अमेरिका में एयरलाइंस ने 6,150 से अधिक उड़ानें रद कर दी थीं और 7,300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई थी।

शुक्रवार का दिन और भी खराब रहा। जब लगभग 9,200 उड़ानें रद कर दी गईं और 7,500 अन्य उड़ानों में देरी हुई। इसके अलावा, रविवार के लिए तय की गई 530 से अधिक उड़ानें भी शनिवार शाम तक रद कर दी गईं।

शनिवार को फ्लाइटअवेयर डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 430 उड़ानों में देरी हुई, जबकि 380 से ज्यादा उड़ानें पूरी तरह रद्द कर दी गईं। इधर, जब हालात खराब हुए थे तब एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को (SFO) नॉन-स्टॉप फ्लाइट अपने सफर पर थी और मंजिल से मात्र दो घंटे की दूरी पर थी।

इस वक्त फ्लाइट प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भर रही थी। शुक्रवार 13 तारीख को अमेरिका ने 'ग्राउंड स्टॉप' (उड़ानों को जमीन पर ही रोकने) का आदेश दे दिया। अमेरिका ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अमेरिका का पुराना एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम फेल होने लगा था।

एअर इंडिया की चार अन्य नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स भी थीं, जो अटलांटिक रूट से न्यूयॉर्क जा रही थीं, लेकिन वे अपनी मंजिल से काफी दूर थीं। अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम कमांड सेंटर (ATCSCC) ने 14 नवंबर को सुबह 2:24 बजे (IST) एक एडवाइजरी जारी की। इसमें 'ग्राउंड स्टॉप' की घोषणा की गई थी।

हालांकि इस अलर्ट के साथ ये भी कहा गया कि "बाहर से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को हर मामले की स्थिति के आधार पर हैंडल किया जाएगा", जबकि उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स को जमीन पर ही रुकने के लिए कहा गया। हालात तब संभल गए जब फ्लाइट को डायवर्ट नहीं करने के लिए नहीं कहा गया।

उन्हें समय पर लैंड करने की इजाजत मिल गई। यह रुकावट लगभग पांच घंटे तक रही और सभी उड़ानें तय समय पहुंच गईं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'असम में 1.16 लाख से ज्यादा घोषित विदेशी अभी भी पकड़े नहीं गए हैं', गुवाहाटी हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

QUAD को कमजोर बताने वाली रिपोर्ट पर अमेरिका का यू-टर्न, जल्द हो सकती है पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अमेरिका में ATC फेल होने के समय मंजिल से 2.5 घंटे दूर थी एअर इंडिया की दिल्ली-SFO फ्लाइट; समय पर हुई लैंडिंग

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा भारत', चीन बॉर्डर बढ़ी हलचल को लेकर बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, तीन दवाओं के मेल से चूहों में रिवर्स हुई बीमारी; जल्द इंसानों पर होगा परीक्षण

अंतर्राष्ट्रीय • New Delhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, SCO में लेंगे हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'न्यूड तस्वीरों के बदले विंग कमांडर ने पाकिस्तानी जासूस को लीक की युद्ध की रणनीति, चार्जशीट में खुलासा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल