शनिवार, 14 नवंबर 2026 10:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 17,798 व्यूज

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, तीन दवाओं के मेल से चूहों में रिवर्स हुई बीमारी; जल्द इंसानों पर होगा परीक्षण

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 09:10 PM IST
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, तीन दवाओं के मेल से चूहों में रिवर्स हुई बीमारी; जल्द इंसानों पर होगा परीक्षण

इजरायली वैज्ञानिकों ने तीन दवाओं के मेल से चूहों में वयस्कों की छिपी ऑटोइम्यून डायबिटीज (LADA) को सफलतापूर्वक रिवर्स किया है। इजरायली वैज्ञानिकों ने LADA डायबिटीज को चूहों में रिवर्स किया। तीन दवाओं के मेल से रक्त शर्करा स्तर सामान्य हुआ।

मानव परीक्षणों के लिए जैव संकेतक भी खोजे गए। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। डायबिटीज के इलाज की दिशा में इजरायल के विज्ञानियों ने एक अहम सफलता हासिल की है।

टाइम्स आफ इजरायल , बार-इलान विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने तीन दवाओं के मेल से चूहों में वयस्कों में होने वाली छिपी आटोइम्यून डायबिटीज (एलएडीए) को रिवर्स करने में सफलता पाई है। प्रयोग में करीब 30 प्रतिशत चूहों का रक्त शर्करा स्तर सामान्य हो गया और उन्हें इंसुलिन की जरूरत भी नहीं रही।

अग्न्याशय में इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं की संख्या भी बढ़ी। खास बात यह है कि शोधकर्ताओं ने खून में ऐसे जैव संकेतक भी खोजे हैं, जिनसे पहले ही अनुमान लगाया जा सकता है कि किन मरीजों पर यह उपचार असरदार हो सकता है। इससे भविष्य में मरीजों के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक उपचार तैयार करने का रास्ता खुल सकता है।

हालांकि, अभी इसका परीक्षण मनुष्यों पर नहीं हुआ है। एलएडीए को आम बोलचाल में टाइप-1. 5 डायबिटीज कहा जाता है।

इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अग्न्याशय की इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं पर हमला करती है। यह टाइप-1 डायबिटीज की तरह आटोइम्यून बीमारी है, लेकिन आमतौर पर वयस्कों में धीरे-धीरे विकसित होती है। शुरुआत में मरीज को इंसुलिन की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए कई बार इसे टाइप-2 डायबिटीज समझ लिया जाता है।

दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ वयस्क (20-79 वर्ष) मधुमेह से प्रभावित हैं। अनुमान है कि 2050 तक यह संख्या बढ़कर 85 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। भारत में भी लगभग 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं।

डॉ. रोन पिरान के नेतृत्व में हुए शोध में तीन दवाओं- जीएबीए, सिटाग्लिप्टिन और ओमेप्राजोल का इस्तेमाल किया गया। जीएबीए बीटा कोशिकाओं के कामकाज में मदद करने और सूजन कम करने से जुड़ा है।

सिटाग्लिप्टिन रक्त शर्करा नियंत्रित करने वाली दवा है, जबकि ओमेप्राजोल आमतौर पर पेट में एसिड की समस्या के लिए इस्तेमाल होता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • New Delhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, SCO में लेंगे हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'न्यूड तस्वीरों के बदले विंग कमांडर ने पाकिस्तानी जासूस को लीक की युद्ध की रणनीति, चार्जशीट में खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पांस साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ली OECD देशों की नागरिकता, लिस्ट में भारत नंबर-1

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

विदेश बसने की होड़: 5 साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ली OECD देशों की नागरिकता, लिस्ट में भारत नंबर-1

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हुआंग के बिना Nvidia: संकट में कोलेट क्रेस संभालेंगी कमान, जेन्सेन-एलिस का क्या होगा?

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारतीय युवाओं को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाने की पाक साजिश की जांच करेगी NIA, गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर कसा शिकंजा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ईरान की कमर तोड़ने के लिए ट्रंप का तीसरा विकल्प: न युद्ध, न शांति समझौता- अब आर्थिक दबाव बढ़ाकर झुकाएगा अमेरिका

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल