पिछले पांच साल में 9. 25 लाख भारतीयों ने ओईसीडी सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की (सांकेतिक तस्वीर) पिछले पांच साल में 9. 25 लाख भारतीयों ने ओईसीडी सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की यह आंकड़ा 2015-2019 के दौरान के 6.
5 लाख से 41 प्रतिशत अधिक है भारत उन देशों में सबसे आगे है, जिनके नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता ली डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नागरिकों ने एक बार फिर अमीर देशों की नागरिकता हासिल करने वालों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की ‘इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक – 2026’ रिपोर्ट , 2020 से 2024 के बीच लगभग 9.
25 लाख भारतीयों ने OECD सदस्य देशों की नागरिकता प्राप्त की। यह आंकड़ा 2015-2019 के दौरान के 6. 5 लाख से 41 प्रतिशत अधिक है।
भारत उन देशों में सबसे आगे है, जिनके नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता ली। इस अवधि में सीरिया और मेक्सिको के लगभग 5. 9 लाख-5.
9 लाख नागरिकों ने नागरिकता हासिल की। OECD के 38 सदस्य देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय देश, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया) में 2020-2024 के दौरान कुल करीब 87 लाख नए नागरिक बने, जिनमें भारतीयों की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत रही। 2024 में अकेले 2.
30 लाख भारतीयों ने OECD देशों की नागरिकता ली। इनमें सबसे ज्यादा कनाडा (87,320), अमेरिका (48,820) और ऑस्ट्रेलिया (28,969) में। 2023 में यह आंकड़ा करीब 2.
25 लाख था। कनाडा में 2020-2024 के दौरान 2. 61 लाख भारतीयों ने नागरिकता हासिल की, जो पिछले पांच साल की तुलना में 150 प्रतिशत अधिक है।
अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी संख्या अच्छी रही। रिपोर्ट , यह वृद्धि कई OECD देशों में भारतीय समुदायों के बढ़ने का नतीजा है, खासकर कनाडा में। नागरिकता हासिल करना यह दर्शाता है कि प्रवासी स्थायी रूप से बस रहे हैं।
भारत 2024 में भी OECD देशों में नए प्रवासियों का सबसे बड़ा स्रोत देश बना रहा, हालांकि संख्या में 19 प्रतिशत की गिरावट आई (2023 में 6. 07 लाख से 2024 में 4. 94 लाख)।
OECD महासचिव माथियास कॉर्मन ने कहा कि प्रवासन उच्च स्तर पर बना हुआ है और प्रवासी OECD में रोजगार का 16 प्रतिशत हिस्सा हैं। उम्रदराज आबादी और धीमी उत्पादकता वृद्धि को देखते हुए देशों को प्रवासियों के कौशल का सही इस्तेमाल करना चाहिए। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं