एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग चीन को चिप निर्यात और एक संदिग्ध चीनी जासूस एलिस हुआंग से कथित संबंधों के चलते मुश्किल में हैं। एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग की बढ़ी मुश्किलें जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया अपने सीईओ जेनसन हुआंग के चलते बड़ी मुश्किल में फंसती जा रही है।
चीन को चिप भेजने और सीईओ के संदिग्ध कारोबारी महिला एलिस हुआंग उर्फ हुआंग ली के साथ निजी संबंधों के चलते एनवीडिया को जांच का सामना करना पड़ रहा है। महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप है। एलिस के साथ उनके कथित संबंधों ने चीन की कंपनियों तक 7.
5 अरब डॉलर मूल्य के एनवीडिया चिप पहुंचाने में मदद की। यही नहीं इस विवाद का बहुत बुरा असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। पिछले दो दिनों में बाजार मूल्य 470 अरब डॉलर से ज्यादा घट गया है।
इस विवाद के चलते कंपनी पर संकट गहरा सकता है। रायटर्स , यह विवाद कई मोर्चों पर बढ़ गया है। अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने ट्रंप प्रशासन से इस मामले में जवाब मांगा और चीन को चिप निर्यात पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि संसद को हुआंग के बचाव में ट्रंप की भूमिका का पूरा ब्योरा चाहिए। जबकि रिपब्लिकन सीनेटर केविन कार्मर ने एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे की मांग की है। वहीं अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के स्वतंत्र निदेशकों ने जांच के लिए बाहरी कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है।
हुआंग के निजी संबंधों को एनवीडिया के लिए एक बड़े जोखिम के तौर पर देखा जा रहा है। इससे कंपनी के प्रशासन और सीईओ पर निर्भरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसने तीन दशक से अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व किया और उसे एआई चिप की प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनाया। एफबीआई इस मामले की हनीट्रैप के पहलू से जांच कर रही है।
वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या 63 वर्षीय हुआंग को किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना बनाया गया था। इधर, चीन के विदेश मंत्रालय ने जासूसी के आरोपों को निराधार बताया है। सीएनबीसी , हुआंग ने सोमवार को बंद कमरे में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से माफी मांगी।
उन्होंने मंगलवार को भी एनवीडिया के मुख्यालय में कई बैठकें कीं। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की, लेकिन संबंधों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार को खबर दी कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मई में चीन जाते समय एयर फोर्स वन विमान में ट्रंप को अमेरिकी खुफिया जानकारी के बारे में बताया था।
खुफिया जानकारी में यह संकेत दिया गया था कि हुआंग का संबंध एक ऐसी महिला से था, जिसे चीनी जासूस माना जाता है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं