मंगलवार, 10 नवंबर 2026 10:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 13,873 व्यूज

हनीट्रैप का असर, 2 सालों में चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की एनवीडिया चिप्स; विवादों में घिरे सीईओ जेनसन हुआंग

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:40 PM IST
हनीट्रैप का असर, 2 सालों में चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की एनवीडिया चिप्स; विवादों में घिरे सीईओ जेनसन हुआंग

एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग चीन को चिप्स बेचने के विवाद में घिर गए हैं, जिसमें कथित जासूस एलिस हुआंग की भूमिका सामने आई है। एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग चीन चिप विवाद में फंसे (फोटो-सोशल मीडिया) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

दुनिया की प्रमुख माइक्रोचिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग एक बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी मीडिया संस्थान 'द इन्फर्मेशन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के लिए जासूसी करने की संदिग्ध कारोबारी महिला एलिस हुआंग उर्फ हुआंग ली के साथ उनके कथित संबंधों ने चीन की कंपनियों तक कम से कम 7.

5 अरब डॉलर मूल्य के एनवीडिया चिप पहुंचाने में मदद की। रिपोर्ट में इस महिला को जानने वाले दो लोगों के हवाले से यह दावा किया गया है। हालांकि, एलिस हुआंग और जेनसन हुआंग के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है।

रिपोर्ट , एलिस हुआंग ने अपने पति और बहन के साथ मिलकर चीन और सिंगापुर में कंपनियों का एक नेटवर्क तैयार किया। इस नेटवर्क के केंद्र में शंघाई की कंपनी सेंचुरी लिटोंग थी। जून 2023 में स्थापित इस कंपनी को कुछ ही महीनों में एनवीडिया के पसंदीदा क्लाउड साझेदार का दर्जा मिल गया।

इससे उसे कंपनी के चिप तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंच मिली। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों के कारण एनवीडिया के कुछ चिप के आर्डर अटकने पर एलिस हुआंग ने कंपनी और उसके वितरकों से अपने संबंधों का इस्तेमाल कर आपूर्ति हासिल की। इसके जरिए करीब 2.

40 लाख एच100, एच200 और ए100 चिप चीन पहुंचाए गए। इनमें कुछ ऐसे चिप भी शामिल थे, जिनकी चीन को बिक्री पर अमेरिकी प्रतिबंध था। सेंचुरी लिटोंग ने इन चिप का इस्तेमाल डाटा सेंटर चलाने और कंप्यूटिंग क्षमता किराये पर देने में किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी सेवाओं का इस्तेमाल अलीबाबा, टेनसेंट और चीन की कुछ छोटी एआइ प्रयोगशालाओं ने भी किया। एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड में भी वरिष्ठ पद पर थीं। इसकी मलेशियाई सहयोगी कंपनी स्पीडमैट्रिक्स के जरिए हासिल किए गए हार्डवेयर भी बाद में सेंचुरी लिटोंग तक पहुंचे।

अमेरिकी अधिकारियों ने दक्षिण-पूर्व एशिया के रास्ते चीन तक चिप पहुंचाने के मामले में मेगास्पीड की जांच की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि एफबीआइ इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जेनसन हुआंग से उनकी बातचीत हुई थी।

हुआंग ने उनसे कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि एलिस हुआंग कथित तौर पर जासूसी गतिविधियों में शामिल थीं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि हुआंग ठीक रहेंगे। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि हुआंग के संबंध में उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भेजे क्लासीफायड मेमो को नहीं पढ़ा था।

रूबियो ने ट्रंप की चीन यात्रा से पहले इस साल मई में ये मेमो ट्रंप प्रशासन से साझा किया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की बड़ी पहल, पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बात; जयशंकर ने लावरोव से की चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'भारत एक चुनौती, एकजुट हो जाओ', आतंकी हाफिज सईद के बेटे ने फिर उगला जहर; PMML को बताया नई मुस्लिम लीग

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

देश में दीवाली की धूम, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान; जमकर हुई आतिशबाजी तो दिल्ली में खराब हुई हवा की गुणवत्ता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अमेरिका की उड़ानों के लिए एअर इंडिया ने बदला रूट: समय में 4 घंटे की कटौती, फ्यूल भी बचेगा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीनी उत्पादन में चार गुना उछाल, ISMA का दावा- देश में पर्याप्त भंडार मौजूद

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए अब वीजा हुआ अनिवार्य; केंद्र का फैसला

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

इराक एयरस्पेस खुला: दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर 4 घंटे हुआ छोटा, पहले लगते थे 20 घंटे

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल