शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 11:53 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 15,122 व्यूज

पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए अब वीजा हुआ अनिवार्य; केंद्र का फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 10:23 AM IST
पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए अब वीजा हुआ अनिवार्य; केंद्र का फैसला

छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए भारत में वीजा अब अनिवार्य। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को उचित वीजा लेना होगा। नेपाल, भूटान सीमा पर आवाजाही के नियम भी सख्त किए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत में आने-जाने वाले पड़ोसी देशों के नागरिकों के लिए नियम सख्त किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस नए फैसले का असर बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के साथ-साथ नेपाल और भूटान के रास्ते आवाजाही करने वाले लोगों पर भी पड़ेगा।

भारत सरकार ने अपने पड़ोसी देशों के लोगों के लिए वीजा और पासपोर्ट के नियमों को सख्त करते हुए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए वीजा जरूरी किया गया है, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के नागरिक शामिल होंगे। बता दें कि ये नियम उन लोगों पर ही लागू होगा जो कुछ समय पहले धार्मिक उत्पीड़न या इसके डर से 31 दिसंबर 2024 तक भारत में आए हैं।

ऐसे लोगों के पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे या उनके दस्तावेज बाद में समाप्त हो गए थे। ताजा अधिसूचना जो बुधवार को जारी की गई उसके मुताबिक भारत में रहने के लिए ऐसे लोगों को अब उचित श्रेणी का वीजा लेना होगा। इस नए नियम के दायरे में हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय से जुड़े लोग आएंगे।

इससे पहले अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए इन समुदायों को सितंबर 2025 के आदेश में पासपोर्ट और वीजा की शर्त से छूट दी गई थी। अब भारत, नेपाल और भूटान के नागरिकों को एक-दूसरे के देश में आने-जाने के लिए 'वीजा मैनुअल' के तहत तय मान्य पहचान दस्तावेज दिखाने की जरूरत पड़ेगी।

अगर कोई भारतीय नागरिक नेपाल या भूटान के रास्ते किसी तीसरे देश जा रहा है, तो उसके पास वैध पासपोर्ट होना जरूरी है। अब उसे तय चेकपॉइंट्स से ही गुजरना होगा। वहीं, यदि नेपाल और भूटान के नागरिक चीन, पाकिस्तान, हांगकांग या मकाऊ से होकर भारत आ रहे हैं, तो उनके लिए भी वैध पासपोर्ट और वीजा दिखाना अब अनिवार्य हो गया है।

केंद्र सरकार ने देश में रह रहे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों और तिब्बती नागरिकों के लिए पासपोर्ट और वीजा से जुड़ी कानूनी छूट जारी रखी है। ट्रंप की धमकी के बीच ईरान ने अमेरिका को भेजा सात शर्तों के साथ परमाणु प्रस्ताव, क्या थमेगा युद्ध? देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

इराक एयरस्पेस खुला: दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर 4 घंटे हुआ छोटा, पहले लगते थे 20 घंटे

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में बड़ी ढील, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'वे बहुत विनम्र इंसान हैं', अमेरिकी मिडटर्म में अब्दुल अल-सैयद की जीत पर कर्नाटक के भटकल में मना जश्न

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

महंगी मिसाइलों का किफायती तोड़, कैसे काम करता है ग्लाइड बम; अमेरिका और भारत का प्लान तैयार

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'विदेशों से पैसा और पाकिस्तान से कनेक्शन। ', केंद्रीय मंत्री ने CJP पर लगाया भारत-विरोधी फंडिंग का आरोप

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'चार गुना गढ़ी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, बचाए 100 अरब डॉलर', अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जारी की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शादी पूरी तरह टूटने के आधार पर विदेशी अदालत का तलाक वैध नहीं :सुप्रीम कोर्ट ने ब्रिटेन से तलाक लेने वाले डॉक्टर की याचिका खारिज की

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल