सोमवार, 09 नवंबर 2026 11:24 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 6,795 व्यूज

देश में दीवाली की धूम, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान; जमकर हुई आतिशबाजी तो दिल्ली में खराब हुई हवा की गुणवत्ता

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 06:38 AM IST
देश में दीवाली की धूम, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान; जमकर हुई आतिशबाजी तो दिल्ली में खराब हुई हवा की गुणवत्ता

भारत सहित दुनिया भर में रोशनी का महापर्व दीवाली धूमधाम से मनाया गया, जिसमें घरों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक दीपों की जगमगाहट दिखी। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रोशनी, उमंग और आस्था का महापर्व दीवाली भारत सहित दुनिया भर में बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और देश की सीमाओं से लेकर सात समंदर पार तक हर घर-आंगन दीपों की जगमगाहट से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और विश्व शांति कामना की। देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक, दीवाली का उल्लास हर जगह साफ दिखाई दिया।

जहां सीमाओं पर देश के जवानों ने मोमबत्तियां और दीये जलाकर खुशियां बांटी, वहीं वैश्विक मंच पर दुनिया के दिग्गज नेताओं और विभिन्न देशों ने भारतीय संस्कृति और आस्था के इस पर्व को अपनत्व के साथ अपनाया। भारत में इस बार की दीवाली विशेष ऊर्जा और उमंग के साथ मनाई गई। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर राज्य में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में सुरक्षा बलों के बहादुर जवानों के साथ दीवाली का जश्न मनाया। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के गंगटोक स्थित शेराथांग युद्ध स्मारक पहुंचकर सेना के जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

रामनगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को अलौकिक और आधुनिक रोशनी से सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दीये जलाकर पर्व मनाया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक लाल चौक के घंटाघर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

वहीं, हाल ही में नक्सल मुक्त घोषित किए गए छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर पहली बार भव्य रूप से आतिशबाजी की और दीवाली मनाई। इसके साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दीवाली की बधाई दी और इस अवसर पर पारंपरिक मिठाइयां बनाते हुए नजर आए।

इसके अलावा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दीपोत्सव की धूम दिखाई दी। गोल्डन टैंपल का भव्य स्वरूप दीवाली पर नजर आया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अमेरिका की उड़ानों के लिए एअर इंडिया ने बदला रूट: समय में 4 घंटे की कटौती, फ्यूल भी बचेगा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीनी उत्पादन में चार गुना उछाल, ISMA का दावा- देश में पर्याप्त भंडार मौजूद

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए अब वीजा हुआ अनिवार्य; केंद्र का फैसला

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

इराक एयरस्पेस खुला: दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर 4 घंटे हुआ छोटा, पहले लगते थे 20 घंटे

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में बड़ी ढील, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'वे बहुत विनम्र इंसान हैं', अमेरिकी मिडटर्म में अब्दुल अल-सैयद की जीत पर कर्नाटक के भटकल में मना जश्न

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

महंगी मिसाइलों का किफायती तोड़, कैसे काम करता है ग्लाइड बम; अमेरिका और भारत का प्लान तैयार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल