शनिवार, 07 नवंबर 2026 12:27 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 1,545 व्यूज

चीनी उत्पादन में चार गुना उछाल, ISMA का दावा- देश में पर्याप्त भंडार मौजूद

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 11:00 PM IST
चीनी उत्पादन में चार गुना उछाल, ISMA का दावा- देश में पर्याप्त भंडार मौजूद

देश में नए चीनी सीजन 2026-27 में उत्पादन चार गुना बढ़कर 12. 85 लाख टन हो गया है। नए सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 12.

85 लाख टन पहुंचा। नए सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 12. 85 लाख टन पहुंचा।

पिछले साल की समान अवधि से चार गुना अधिक उत्पादन दर्ज। महाराष्ट्र में पेराई जल्द शुरू होने से उत्पादन में वृद्धि। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

देश में चीनी उत्पादन के नए सीजन 2026-27 की शानदार शुरुआत हुई है। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आइएसएमए) ने कहा कि पिछले महीने शुरू हुए 2026-27 चीनी विपणन वर्ष में अब तक चीनी उत्पादन चार गुना बढ़कर 12. 85 लाख टन हो गया है।

आइएसएमए ने शुक्रवार को कहा कि पांच नवंबर तक देशभर की 184 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में 154 मिलों में पेराई शुरू हुई थी। इस सत्र में चीनी उत्पादन 12.

85 लाख टन पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी तारीख तक 3. 20 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। उत्पादन में यह बढ़ोतरी पेराई जल्द शुरू होने के कारण हुई है।

आमतौर पर महाराष्ट्र में पेराई 15 नवंबर से शुरू होती है, लेकिन इस बार करीब एक महीने पहले काम शुरू हो गया। महाराष्ट्र में पांच नवंबर तक 136 चीनी मिलों में 10. 78 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है।

पिछले साल इसी अवधि में 101 मिलों में पेराई शुरू हुई थी और 1. 23 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। उत्तर प्रदेश में 19 मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है।

इनसे 20 हजार टन चीनी का उत्पादन हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर बाकी मिलों में कुछ दिनों में काम शुरू होने की उम्मीद है। आइएसएमए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा, देश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अमेरिका की उड़ानों के लिए एअर इंडिया ने बदला रूट: समय में 4 घंटे की कटौती, फ्यूल भी बचेगा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए अब वीजा हुआ अनिवार्य; केंद्र का फैसला

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

इराक एयरस्पेस खुला: दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर 4 घंटे हुआ छोटा, पहले लगते थे 20 घंटे

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में बड़ी ढील, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'वे बहुत विनम्र इंसान हैं', अमेरिकी मिडटर्म में अब्दुल अल-सैयद की जीत पर कर्नाटक के भटकल में मना जश्न

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

महंगी मिसाइलों का किफायती तोड़, कैसे काम करता है ग्लाइड बम; अमेरिका और भारत का प्लान तैयार

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'विदेशों से पैसा और पाकिस्तान से कनेक्शन। ', केंद्रीय मंत्री ने CJP पर लगाया भारत-विरोधी फंडिंग का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल