एअर इंडिया ने अमेरिका के न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए अपनी सीधी उड़ानों हेतु इराक के हवाई क्षेत्र का उपयोग शुरू किया है। न्यूयॉर्क, नेवार्क उड़ानों में लगभग चार घंटे की बचत जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने अमेरिका के न्यूयार्क और नेवार्क के लिए अपनी सीधी उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है।
एयरलाइन ने इस सप्ताह से इराक के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना शुरू किया है, जिससे उड़ान का समय करीब चार घंटे कम हो गया है। साथ ही ईंधन की खपत में लगभग 10 प्रतिशत बचत होने की उम्मीद है। मामले से जुड़े सूत्रों , नए हवाई मार्ग से एअर इंडिया को परिचालन में काफी राहत मिलेगी।
इससे उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) के नियमों के तहत चालक दल की जरूरत भी कम होगी और क्रू प्रबंधन में अधिक सहूलियत होगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया पश्चिम एशिया संकट और पाकिस्तान सहित विभिन्न देशों के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण लंबे समय से प्रभावित रही है।
एयरलाइन दिल्ली और मुंबई से न्यूयार्क तथा नेवार्क के लिए रोजाना एक-एक उड़ान संचालित करती है। पहले इन उड़ानों को जार्डन और मिस्र के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इसके अलावा रोम (इटली) में ठहराव के कारण यात्रा का समय और बढ़ जाता था।
इस वजह से कुल यात्रा अवधि लगभग 20 घंटे हो जाती थी, जो अब घटकर करीब 16 घंटे रह गई है। इन मार्गों पर आमतौर पर बोइंग 777 विमानों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि न्यूयार्क की कुछ उड़ानें एयरबस A350 से भी संचालित होती हैं। गौरतलब है कि पिछले साल की शुरुआत से पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए बंद होने के कारण एअर इंडिया को यूरोप और उत्तरी अमेरिका की उड़ानों के लिए वैकल्पिक लंबे मार्ग अपनाने पड़ रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं