सोमवार, 09 नवंबर 2026 07:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 8,895 व्यूज

'भारत एक चुनौती, एकजुट हो जाओ', आतंकी हाफिज सईद के बेटे ने फिर उगला जहर; PMML को बताया नई मुस्लिम लीग

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 05:35 PM IST
'भारत एक चुनौती, एकजुट हो जाओ', आतंकी हाफिज सईद के बेटे ने फिर उगला जहर; PMML को बताया नई मुस्लिम लीग

आतंकवादी हाफिज तलहा सईद ने पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के मंच से भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करते हुए पाकिस्तानियों को एकजुट होने का आह्वान किया। हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद ने फिर भारत के खिलाफ जगर उगला है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलहा सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जगर उगला है। तलहा ने पाकिस्तान मरकजी मुस्लिग लीग (PMMML) के मंच से पाकिस्तान आंदोलन से जुड़ी एकता की भावता को फिर से जगाने की बात कही है।

तलहा ने भारत को एक ऐसी चुनौती के रूप में पेश किया है जिसका सामना करने के लिए पाकिस्तानियों को एकजुट होने और राष्ट्रीय एकता दिखाने की जरूरत है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तलहा सईद ने दावा किया कि पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग उसी पुरानी मुस्लिम लीग का विस्तार है, जिसने भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान बनाने के आंदोलन का नेतृत्व किया था।

तलहा ने कहा यह राजनीतिक संगठन विभाजन से पहले की उस मुस्लिम लीग जैसी ही भूमिका निभा सकता है, जिसने उस समय अलग-अलग क्षेत्रों के बिखरे हुए मुसलमानों को एक साझा राजनीतिक उद्देश्य के लिए एकजुट किया था। सभा में अपने संबोधन के दौरान तलहा ने कहा, यह उसी मुस्लिम लीग का सिलसिला है।

जैसे-जैसे दिन, महीने और साल बीतेंगे, आपको समझ आएगा कि किस मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान बनाया था और किस मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान आंदोलन चलाया था। तलहा ने दावा किया कि पाकिस्तान बनने से पहले, मुस्लिम लीग ने बिखरी हुई मुस्लिम आबादी को एक राजनीतिक समुदाय में बदल दिया था।

उसने आज के पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति को बंटा हुआ और अव्यवस्थित बताते हुए कहा कि PMML आज के राजनीतिक माहौल में भी ठीक वैसा ही बदलाव ला सकती है। उसने कहा, आज, यही पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग, इस बिखरी हुई और असंगठित भीड़ को एक राष्ट्र में, एक जीवंत पाकिस्तानी राष्ट्र के रूप में एकजुट करने जा रही है।

अपने संबोधन में तलहा ने पाकिस्तान को एक ऐसे देश के रूप में पेश किया जिसकी वैश्विक मुस्लिम समुदाय के प्रति एक अहम जिम्मेदारी है। उसने दावा किया कि दुनिया भर के मुसलमान नेतृत्व और सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की ओर देखते हैं। पाकिस्तान को मुस्लिम उम्माह का संरक्षक बताते हुए उसने कहा, पाकिस्तान हरमैन शरीफैन (मक्का और मदीना में स्थित इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों) का संरक्षक है।

उसने आगे कहा कि पाकिस्तान को इस्लामी दुनिया में अपने नेतृत्व के बारे में केवल राजनीतिक बयानों या दावों पर निर्भर रहने के बजाय, अपने लोगों के आचरण और कार्यों के माध्यम से अपनी स्थिति मजबूत करनी चाहिए। उसने कहा, हमें अपने चरित्र और कार्यों से यह साबित करना होगा कि हम, यानी पाकिस्तानी राष्ट्र, एक जीवंत और जिम्मेदार राष्ट्र हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

देश में दीवाली की धूम, रंग बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान; जमकर हुई आतिशबाजी तो दिल्ली में खराब हुई हवा की गुणवत्ता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अमेरिका की उड़ानों के लिए एअर इंडिया ने बदला रूट: समय में 4 घंटे की कटौती, फ्यूल भी बचेगा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीनी उत्पादन में चार गुना उछाल, ISMA का दावा- देश में पर्याप्त भंडार मौजूद

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए अब वीजा हुआ अनिवार्य; केंद्र का फैसला

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

इराक एयरस्पेस खुला: दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर 4 घंटे हुआ छोटा, पहले लगते थे 20 घंटे

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में बड़ी ढील, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'वे बहुत विनम्र इंसान हैं', अमेरिकी मिडटर्म में अब्दुल अल-सैयद की जीत पर कर्नाटक के भटकल में मना जश्न

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल