गुरुवार, 12 नवंबर 2026 12:38 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 14,183 व्यूज

ईरान की कमर तोड़ने के लिए ट्रंप का तीसरा विकल्प: न युद्ध, न शांति समझौता- अब आर्थिक दबाव बढ़ाकर झुकाएगा अमेरिका

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 11:49 PM IST
ईरान की कमर तोड़ने के लिए ट्रंप का तीसरा विकल्प: न युद्ध, न शांति समझौता- अब आर्थिक दबाव बढ़ाकर झुकाएगा अमेरिका

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी में है, इसे युद्ध या शांति समझौते के बजाय तीसरा विकल्प बताया गया है। ईरान की कमर तोड़ने के लिए ट्रंप का तीसरा विकल्प। (रॉयटर्स) ट्रंप प्रशासन ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका ने सैन्य अभियान के बजाय आर्थिक रणनीति अपनाने का फैसला किया। ईरान ने अर्जेंटीना की नौसेना और वायुसेना को आतंकी संगठन घोषित किया। नई दिल्ली।

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन ईरान की कमर तोड़ने के लिए अब उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी में है। गत फरवरी में अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था। पिछले करीब नौ महीने के दौरान थम-थमकर हुए युद्ध से भी ईरान नहीं झुका तो अब उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति अपनाई जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का फैसला किया है। जबकि विदेश मंत्री मार्को रूबियो का कहना है कि फिलहाल बड़े सैन्य अभियान की जरूरत नहीं दिखती। वाशिंगटन में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने पत्रकारों से कहा कि ईरान पर आर्थिक दबाव इतना गंभीर हो गया है कि ट्रंप को फिलहाल बड़े सैन्य अभियान की जरूरत नहीं दिखती।

इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर तेहरान तनाव बढ़ाता है तो वाशिंगटन सैन्य जवाब देने के लिए तैयार है। ने एक्सियोस की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ट्रंप ने ईरान युद्ध में तीसरा विकल्प चुना है। उन्होंने सैन्य अभियान फिर से शुरू करने या शर्तों पर शांति समझौते पर सहमत होने के बजाय तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का फैसला किया है।

इधर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अर्जेंटीना की नौसेना और वायुसेना को आतंकी संगठन घोषित किया। यह कदम गत मार्च में अर्जेंटीना की सरकार द्वारा ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के जवाब में उठाया गया है। एपी के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बताया कि बुधवार सुबह होर्मुज स्ट्रेट में नौसेना द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग से टकराने से एक टैंकर में आग लग गई।

यह टैंकर होर्मुज में एक अनधिकृत रास्ते से जा रहा था। फिलहाल टैंकर की पहचान नहीं हो पाई है। रायटर्स , ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजई ने कहा कि उनका देश संवर्धित परमाणु सामग्री का एक कण भी देश से बाहर जाने नहीं देगा।

ईरान पर अमेरिका के किसी भी नए हमले के गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

लिथियम बैट्री पर चीन को झटका, भारत ने स्क्रैप निर्यात क्यों रोका? Inside Story

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन को चिप, हनीट्रैप का साया और 470 अरब डॉलर का झटका; एनवीडिया और सीईओ हुआंग की बढ़ीं मुश्किलें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ताकतवर होगा नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'INS बेतवा', रक्षा मंत्रालय ने कोचीन शिपयार्ड के साथ किया 498.58 करोड़ का करार

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दो अरब डॉलर की चिप्स, मेगास्पीड और चीनी जासूसी का शक! 2025 में उठे सवालों से जेन्सेन हुआंग तक कैसे जुड़ी कड़ियां?

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'नफरत भरे अपराधों पर चुप्पी क्यों?' आतंकी पन्नू की हरकत पर भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हनीट्रैप का असर, 2 सालों में चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की एनवीडिया चिप्स; विवादों में घिरे सीईओ जेनसन हुआंग

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की बड़ी पहल, पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बात; जयशंकर ने लावरोव से की चर्चा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल