NVIDIA से चीन तक। AI की दुनिया का अनदेखा खेल! (फोटो- AI Generated) एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग चीनी जासूसी विवाद में घिरे एलिस हुआंग पर निजी संबंधों से गोपनीय जानकारी निकालने का आरोप मेगास्पीड कंपनी पर चीन को एआई चिप्स पहुंचाने का संदेह गुरप्रीत चीमा, नई दिल्ली।
क्लेयर स्टैनविक और रे कोवल। दो ऐसे किरदार, जो कभी CIA और MI6 जैसी खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर चुके हैं। लेकिन अब दोनों एक नई दुनिया में हैं, जहां जंग देशों के बीच नहीं, बल्कि दो बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों के बीच है।
उनका मिशन है एक बेहद गोपनीय प्रोडक्ट का फॉर्मूला हासिल करना। इस मिशन में हथियारों से दिमाग, भरोसे, रिश्तों और धोखे का ज्यादा इस्तेमाल होता है। हॉलीवुड की फिल्म Duplicity (2009) की कहानी आज NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़े कथित चीनी जासूसी विवाद की याद दिलाती है।
फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म में जासूसी का खेल पर्दे पर रचा गया है, जबकि हुआंग से जुड़ा मामला असल दुनिया में सुर्खियों में है। क्लेयर स्टैनविक और रे कोवल (सोर्स: फिल्म Duplicity के मुख्य किरदार, pluggedin. com) दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की ताकत देने वाली कंपनी NVIDIA के CEO इन दिनों एक ऐसे विवाद में घिरे हैं, जिसने कॉरपोरेट इंडस्ट्री से लेकर अमेरिका की खुफिया एजेंसियों तक हलचल मचा दी है।
आरोप है कि चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी एक महिला ने जेन्सेन हुआंग के साथ निजी संबंधों का इस्तेमाल कर NVIDIA की संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश की। कहानी में एक तरफ हैं जेन्सेन हुआंग, जिनके बनाए चिप्स के बिना AI की दुनिया की कल्पना करना मुश्किल है।
दूसरी तरफ हैं एलिस हुआंग, एक चीनी कारोबारी महिला, जिनपर अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को चीन के लिए काम करने का संदेह है। और इन दोनों के बीच है सिंगापुर की एक कंपनी… मेगास्पीड! आरोप है कि एलिस हुआंग ने जेन्सेन के साथ अपने करीबी रिश्तों का इस्तेमाल कर NVIDIA की बिजनेस स्ट्रैटेजी और सेंसेटिव इन्फॉर्मेशन तक पहुंच बनाने की कोशिश की।
लेकिन क्या यह सिर्फ एक प्रेम संबंध था या फिर एक बड़ी जासूसी साजिश ताकि दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी तक पहुंचा जा सके। The New York Times की 29 अक्टूबर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट देखें तो शायद ऐसा ही कुछ था। जिसमें साफ लिखा है कि NVIDIA Chief Seen as Target of Chinese Spy Plot.
दरअसल, यह पूरा मामला एक रिपोर्ट से नहीं है, अक्टूबर 2025 में भी New York Times ने सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की Activites पर कुछ सवाल उठाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं मेगास्पीड अमेरिकी पाबंदियों को दरकिनार कर NVIDIA की एडवांस AI चिप्स चीन तक पहुंचाने में मदद तो नहीं कर रही है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं