गुरुवार, 12 नवंबर 2026 11:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 3,601 व्यूज

हुआंग के बिना Nvidia: संकट में कोलेट क्रेस संभालेंगी कमान, जेन्सेन-एलिस का क्या होगा?

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 10:04 PM IST
हुआंग के बिना Nvidia: संकट में कोलेट क्रेस संभालेंगी कमान, जेन्सेन-एलिस का क्या होगा?

एनवीडिया के प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने विवाहेतर संबंधों और चीनी जासूस एलिस हुआंग से कथित संबंधों के आरोपों के बीच सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया। Nvidia में बड़ा फेरबदल (यह फोटो AI द्वारा बनाई गई है) जेन्सेन हुआंग ने विवाहेतर संबंधों और जासूसी आरोपों के कारण इस्तीफा दिया।

इस्तीफे के बाद एनवीडिया के शेयर में 13% से अधिक की गिरावट आई। कोलेट क्रेस्स को एनवीडिया का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

दुनिया की सबसे बड़ी एआइ चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया। चीन के लिए जासूसी करने के संदेह वाली कारोबारी एलिस हुआंग के साथ हुआंग के कथित संबंधों की जांच अभी चल ही रही थी कि कंपनी की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के साथ भी विवाहेतर संबंधों का मामला सामने आने के बाद हुआंग भारी दबाव में थे।

इसके बाद कंपनी का निदेशक मंडल (बोर्ड) उन्हें हटाने पर विचार कर रहा था। बोर्ड ने हुआंग का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनकी जगह मुख्य वित्त अधिकारी कोलेट क्रेस्स को कंपनी का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। 1993 में एनवीडिया की स्थापना करने वाले जेन्सेन हुआंग करीब 33 वर्षों से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे।

वह कंपनी के करीब 3. 6 प्रतिशत शेयरों के मालिक भी हैं। हुआंग से जुड़ी खबरों के सामने आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में 13 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट आ गई।

कंपनी के बाजार मूल्य में एक ट्रिलियन डॉलर (94 लाख करोड़) की गिरावट आने की आशंका है। न्यूयार्क टाइम्स , हुआंग के एनवीडिया की उपाध्यक्ष किंबर्ली पावेल (48) के साथ भी विवाहेतर संबंध थे। पावेल कंपनी के हेल्थकेयर विभाग की प्रमुख हैं और सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती थीं।

अखबार ने कंपनी के पांच मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से बातचीत के आधार पर यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मार्च में कैलिफोर्निया के सैन होजे में आयोजित एनवीडिया सम्मेलन के दौरान दोनों को एक होटल में आत्मीय व्यवहार करते देखा गया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारतीय युवाओं को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाने की पाक साजिश की जांच करेगी NIA, गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर कसा शिकंजा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ईरान की कमर तोड़ने के लिए ट्रंप का तीसरा विकल्प: न युद्ध, न शांति समझौता- अब आर्थिक दबाव बढ़ाकर झुकाएगा अमेरिका

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

लिथियम बैट्री पर चीन को झटका, भारत ने स्क्रैप निर्यात क्यों रोका? Inside Story

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चीन को चिप, हनीट्रैप का साया और 470 अरब डॉलर का झटका; एनवीडिया और सीईओ हुआंग की बढ़ीं मुश्किलें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ताकतवर होगा नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'INS बेतवा', रक्षा मंत्रालय ने कोचीन शिपयार्ड के साथ किया 498.58 करोड़ का करार

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दो अरब डॉलर की चिप्स, मेगास्पीड और चीनी जासूसी का शक! 2025 में उठे सवालों से जेन्सेन हुआंग तक कैसे जुड़ी कड़ियां?

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'नफरत भरे अपराधों पर चुप्पी क्यों?' आतंकी पन्नू की हरकत पर भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल