शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
अंतर्राष्ट्रीय New Delhi 15,075 व्यूज

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, SCO में लेंगे हिस्सा

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 08:06 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, SCO में लेंगे हिस्सा

SCO सभ्यता संवाद में भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री पाकिस्तान 2026 में नई दिल्ली में SCO संवाद में भाग लेगा। डॉ. मुसादिक मसूद मलिक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने भारत आएंगे।

यह 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहला मंत्रिस्तरीय दौरा है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान भी हिस्सा लेगा।

पाकिस्तान सरकार ने इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने संघीय जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला ऐसा मौका है, जब कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत आ रहा है।

एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति , 'पाकिस्तान नई दिल्ली में SCO सभ्यता संवाद में हिस्सा लेगा। पाकिस्तान सरकार ने 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले SCO सभ्यता संवाद में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री डॉ.

मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है। ' प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम SCO सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा, ताकि वे सभ्यताओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक समझ से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सकें। पाकिस्तान सरकार, SCO ढांचे के भीतर आपसी सम्मान की भावना के साथ, सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने और लोगों के बीच आपसी संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की पहल पर आयोजित हो रहे इस मंच का उद्देश्य यूरेशियाई क्षेत्र के देशों के बीच सांस्कृतिक समझ और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है, जिसके लिए भारत ने पाकिस्तान समेत SCO के सभी 10 सदस्य देशों को आधिकारिक निमंत्रण भेजा है। SCO में 10 सदस्य देश हैं- बेलारूस, चीन, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान।

भारत 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'न्यूड तस्वीरों के बदले विंग कमांडर ने पाकिस्तानी जासूस को लीक की युद्ध की रणनीति, चार्जशीट में खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पांस साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ली OECD देशों की नागरिकता, लिस्ट में भारत नंबर-1

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

विदेश बसने की होड़: 5 साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ली OECD देशों की नागरिकता, लिस्ट में भारत नंबर-1

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हुआंग के बिना Nvidia: संकट में कोलेट क्रेस संभालेंगी कमान, जेन्सेन-एलिस का क्या होगा?

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारतीय युवाओं को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाने की पाक साजिश की जांच करेगी NIA, गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर कसा शिकंजा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ईरान की कमर तोड़ने के लिए ट्रंप का तीसरा विकल्प: न युद्ध, न शांति समझौता- अब आर्थिक दबाव बढ़ाकर झुकाएगा अमेरिका

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

लिथियम बैट्री पर चीन को झटका, भारत ने स्क्रैप निर्यात क्यों रोका? Inside Story

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल