रविवार, 15 नवंबर 2026 11:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 11,106 व्यूज

QUAD को कमजोर बताने वाली रिपोर्ट पर अमेरिका का यू-टर्न, जल्द हो सकती है पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 08:30 PM IST
QUAD को कमजोर बताने वाली रिपोर्ट पर अमेरिका का यू-टर्न, जल्द हो सकती है पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात

अमेरिका ने क्वाड के 'लाइफ सपोर्ट' पर होने की खबर को नकारा (फाइल फोटो) अमेरिका ने क्वाड के 'लाइफ सपोर्ट' पर होने की खबर को नकारा क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठकें जारी, पर ठोस प्रगति धीमी बड़े निवेश और संस्थागत तंत्र पर फैसले अभी भी लंबित जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली।

अमेरिका ने हाल ही में मीडिया में छपी उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि क्वाड (अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया का संगठन) राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में मृतप्राय या लाइफ सपोर्ट पर है। अमेरिकी विदेश विभाग के वैश्विक सार्वजनिक मामलों के सहायक सचिव डायलन जानसन ने पोलिटिको की रिपोर्ट को 'बिल्कुल हास्यास्पद' करार देते हुए कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो पिछले दो वर्षों में क्वाड विदेश मंत्रियों से पांच बार औपचारिक रूप से मिले हैं, जिनमें से तीन बैठकें पिछले छह महीनों में हुईं।

उन्होंने यह भी बताया कि रुबियो का पद संभालने के बाद पहला आधिकारिक काल क्वाड को था और नियमित मासिक शेरपा कॉल तथा बैठकें जारी हैं। जानसन ने बताया है कि, 'वाशिंगटन अगले सप्ताह मनीला में आसियान बैठकों के दौरान क्वाड लीडर्स समिट को औपचारिक रूप देने पर काम कर रहा है।

' हालांकि, आधिकारिक स्तर पर बैठकों की निरंतरता के बावजूद क्वाड के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने को लेकर ठोस प्रगति सीमित रही है। पिछले छह महीनों में क्वाड विदेश मंत्रियों की तीन बैठकें हुईं हैं, मई 2026 में नई दिल्ली, जुलाई में मनीला और हाल ही में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अटलांटा में।

अटलांटा की बैठक में उन्हीं बातों को दोहराया गया जो पांच महीने पहले नई दिल्ली में कही गई थीं। इनमें स्वतंत्र और खुला इंडोपैसिफिक, समुद्री और ट्रांसनेशनल सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन का विविधीकरण, मानवीय सहायता और आपदा प्रतिक्रिया तथा क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलोजी पर सहयोग शामिल हैं।

क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव फ्रेमवर्क जैसी घोषणाएं हुईं, लेकिन बड़े पैमाने पर निवेश, प्रोजेक्ट फाइनलाइजेशन या संस्थागत तंत्र पर ठोस फैसला अभी भी लंबित है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'असम में 1.16 लाख से ज्यादा घोषित विदेशी अभी भी पकड़े नहीं गए हैं', गुवाहाटी हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

530 उड़ानें रद, 430 डिले। अमेरिका में आज भी जारी रहेगा हवाई संकट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अमेरिका में ATC फेल होने के समय मंजिल से 2.5 घंटे दूर थी एअर इंडिया की दिल्ली-SFO फ्लाइट; समय पर हुई लैंडिंग

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा भारत', चीन बॉर्डर बढ़ी हलचल को लेकर बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, तीन दवाओं के मेल से चूहों में रिवर्स हुई बीमारी; जल्द इंसानों पर होगा परीक्षण

अंतर्राष्ट्रीय • New Delhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, SCO में लेंगे हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'न्यूड तस्वीरों के बदले विंग कमांडर ने पाकिस्तानी जासूस को लीक की युद्ध की रणनीति, चार्जशीट में खुलासा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल