रविवार, 22 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
देश अखिल भारतीय 5,458 व्यूज

4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 01:52 PM IST
4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत

देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान में रविवार सुबह हुए छह बड़े सड़क हादसों में कुल 28 लोगों की मौत हो गई। 4 राज्यों में हुए सड़क हादसों में 28 लोगों की मौत (जागरण) राजस्थान के कोटा में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत। गुजरात के कच्छ में आर्मी परिवार के 7 सदस्यों की जान गई।

पटना में बरात से लौट रहे 4 लोगों की दुर्घटना में मौत। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज रविवार, 22 नवंबर की सुबह हादसों के साथ हुई है।

देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान में ऐसे कई बड़े हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की जान चली गई। राजस्थान के कोटा में जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के लोगों की मौत हो गई। वहीं गुजरात के कच्छ में हुए सड़क हादसे ने आर्मी फैमिली के 7 लोगों की जिंदगी छीन ली।

देश में इन बड़े 4 राज्यों में 6 हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की मौत हुई है। कहीं कार और ट्रक की टक्कर तो गई तो ड्राइवर की लापरवाही ने लोगों की जान ले ली। राजस्थान में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।

इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं। इस घटना में तेज रफ्तार 'क्रूजर' गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि देर रात गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को झपकी लगने से ये हादसा हुआ।

पूरी खबर पढ़ें- राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत राजस्थान में ही शनिवार शाम एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हैं, जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: 'अकवान' ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा

देश • अखिल भारतीय

नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

देश • Kota

राजस्थान: कोटा के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: 35 दिनों में 7 प्रसूताओं की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

देश • Bhopal

भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ट्रांसफॉर्मर से टकराई, धूं-धूं कर जलने लगी गाड़ी; 6 लोग बाल-बाल बचे

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल