सोमवार, 23 नवंबर 2026 04:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 4,601 व्यूज

आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग, पोखरण में पहले स्वचालित माइक्रो-मिसाइल सिस्टम 'ज्वाला MK-1' का हुआ सफल परीक्षण

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 03:45 PM IST
आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग, पोखरण में पहले स्वचालित माइक्रो-मिसाइल सिस्टम 'ज्वाला MK-1' का हुआ सफल परीक्षण

भारतीय रक्षा कंपनी आईजी डिफेंस ने राजस्थान के पोखरण में अपने ज्वाला MK-1 ऑटोनॉमस काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। ज्वाला एमके-1 माइक्रो-मिसाइल का सफल परीक्षण (फोटो-@IGDefence/x) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भारतीय रक्षा कंपनी आईजी डिफेंस ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में अपने ज्वाला MK-1 ऑटोनॉमस काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण छोटे मानवरहित हवाई खतरों से निपटने के लिए एक नए स्वदेशी हार्ड-किल विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

कंपनी का दावा है कि यह प्रणाली 2 से 5 किलोमीटर की दूरी और 50 मीटर से 5,000 मीटर की ऊंचाई तक मौजूद दुश्मन ड्रोन्स को सटीकता से निशाना बना सकती है। ज्वाला MK-1 को एक इंटीग्रेटेड एंगेजमेंट आर्किटेक्चर के माध्यम से विकसित किया गया है, जो दुश्मन के मानवरहित हवाई वाहनों का पता लगाने, उनकी पहचान करने, उन्हें वर्गीकृत करने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम है।

इसकी सबसे प्रमुख विशेषता GRID नामक प्रणाली है, जो आईजी डिफेंस द्वारा विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एक मिशन ऑटोनॉमी और बैटल मैनेजमेंट सिस्टम है। यह सॉफ्टवेयर अलग-अलग सेंसर से मिले डाटा को इकट्ठा करता है, संभावित लक्ष्यों की पहचान और वर्गीकरण करता है, मिशन से जुड़े निर्णयों में सहायता प्रदान करता है और पूरी कार्रवाई में प्रभावी समन्वय स्थापित करता है।

कंपनी , इस माइक्रो-मिसाइल में आगे बढ़ने की शक्ति और उड़ान के दौरान बेहतर नियंत्रण के लिए डुअल-पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर और एयरोडायनामिक फिन कंट्रोल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें प्री-फ्रैगमेंटेड हाई-एक्सप्लोसिव वारहेड और प्रॉक्सिमिटी फ्यूज लगाया गया है, जिसकी मदद से मिसाइल सीधे लक्ष्य से टकराने के बजाय उसके करीब पहुंचते ही विस्फोट कर सकती है।

इसका लॉन्चर एक ट्रक पर आधारित मल्टीपल-कैनिस्टर सिस्टम है, जिसे 4x4 वाहनों के साथ जोड़ा गया है। इससे इसे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और परिस्थितियों में तेजी से तैनात किया जा सकता है। यह क्षमता ड्रोन स्वार्म यानी ड्रोनों के झुंड के खिलाफ काफी कारगर साबित हो सकती है, क्योंकि वारहेड के फटने से निकलने वाले टुकड़े मलबे का एक ऐसा घेरा बना देते हैं, जो आसपास उड़ रहे अन्य ड्रोन्स को भी नष्ट करने में सक्षम है।

आधुनिक युद्धक्षेत्र में निगरानी, टोह लेने और सैन्य ठिकानों या कर्मियों पर हमले के लिए सस्ते ड्रोन्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यूक्रेन और पश्चिमी एशिया के हालिया संघर्षों ने यह स्पष्ट किया है कि सस्ते मानवरहित विमान किस प्रकार सेनाओं को महंगे एयर डिफेंस इंटरसेप्टर खर्च करने पर मजबूर कर सकते हैं।

ऐसे में एक समर्पित माइक्रो-मिसाइल सिस्टम हार्ड-किल का अधिक किफायती विकल्प बन सकता है। हालांकि, प्रति हमले इसकी वास्तविक लागत और परिचालन प्रभावशीलता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। देश में काउंटर-ड्रोन तकनीकों पर कई स्तरों पर काम चल रहा है।

सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस और इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स मिलकर भार्गवास्त्र माइक्रो-मिसाइल सिस्टम विकसित कर रहे हैं। वहीं, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डायरेक्टेड-एनर्जी वेपन्स के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सॉफ्ट-किल तकनीकों पर काम कर रहा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

महीनों से सैलरी नहीं, उड़ानें भी ठप। स्पाइसजेट के संकट से अब हवाई सुरक्षा पर खतरा, पायलट संगठन ने दी चेतावनी

देश • Ayodhya

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन, 15000 करोड़ का पैकेज और 8 MoU; PM मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात की बड़ी बातें

देश • Ayodhya

अयोध्या-जनकपुर एक्सप्रेस, 15000 करोड़ का पैकेज और 8 MoU; PM मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात की बड़ी बातें

देश • अखिल भारतीय

नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम

देश • New Delhi

'त्रिवेणी का गंगाजल, पशुपतिनाथ के रुद्राक्ष और चंदन', PM मोदी और बालेन्द्र शाह ने एक-दूसरे को दिए खास तोहफे

देश • New Delhi

'त्रिवेणी का गंगाजल, पशुपतिनाथ के रुद्राक्ष और चंदन', PM मोदी और बालेन शाह ने एक-दूसरे को दिए खास तोहफे

देश • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, प्रभावशाली नेताओं में दूसरे नंबर पर PM मोदी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल